Hot News

‘गोली मार दीजिए लेकिन हम यहीं बैठेंगे’, FIR दर्ज नहीं होने पर भयंकर गुस्से में रौशन आनंद, बोले- फैजल खान ने कराई हत्या

Raushan Anand: ‘फैजल खान से साजिश रची है. साजिश के तहत हमको बर्बाद किया. फैजल खान ने भाई की हत्या कराई. हमारे परिवार को बर्बाद कर दिया’. एक बार फिर यह आरोप ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद ने खान सर पर लगाया. बुधवार को वे खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाने में मामला दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान कई छात्र और उनके समर्थक भी भारी संख्या में पहुंचे थे.

थाने के बाहर धरने पर बैठे रौशन आनंद

पुलिस की ओर से कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने के बाद रौशन आनंद का गुस्सा और ज्यादा फूट पड़ा. वे थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए. पुलिस के खिलाफ रौशन आनंद के समर्थकों ने हाय-हाय के नारे लगाए. मीडिया के सामने रौशन आनंद ने कहा कि मुझे साजिश के तहत जेल भेज दिया गया. मेरे भाई की हत्या हो गई. किसके दबाव में FIR दर्ज नहीं हो रही है, यह कदमकुआं थाने की पुलिस बतायेगी.

आगे उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज FIR दर्ज नहीं होती है, तो हम यहीं बैठेंगे. हमको पटना पुलिस गोली मार दे, लेकिन हम यहीं बैठेंगे. रसूख का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऊपरी दबाव के कारण मेरा FIR दर्ज नहीं किया जा रहा है. इस दौरान रौशन आनंद ने थाना प्रभारी पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया.

IG जितेंद्र राणा ने की रौशन आनंद से मुलाकात

ऐसे में जब रौशन आनंद और उनके समर्थक थाने के बाहर ही डटे रहे और एफआईआर दर्ज करने पर ही अड़ गए, तब जाकर IG जितेंद्र राणा ने उनसे मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक, आज 12 बजे तक का समय दिया गया है. रौशन आनंद ने कहा कि IG साहब ने कहा कि कल (आज) 12 बजे तक का समय दीजिए. FIR दर्ज हो जाएगा. लेकिन रौशन आनंद ने यह भी कहा कि अगर FIR दर्ज नहीं हुआ तो, हम न्यायालय का रुख करेंगे. न्यायपालिका पर हमें पूरा भरोसा है, इसलिए हमें बेल भी मिल पाया है.

आवेदन में रौशन आनंद ने क्या दिया था?

रौशन आनंद ने कदमकुआं थाने में आवेदन देकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव की हत्या, खुद को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और जेल के अंदर जान से मारने की कोशिश किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. आवेदन में रौशन आनंद ने बताया है कि वह मुसल्लहपुर हाट स्थित ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी का संचालन करते हैं. उनके कोचिंग संस्थान के बगल में फैजल खान उर्फ खान सर का कोचिंग संस्थान संचालित होता है.

आवेदन के अनुसार, 2 जून 2026 की रात करीब 10 बजे दोनों कोचिंग संस्थानों के स्टाफ के बीच पोस्टर हटाने को लेकर मारपीट हुई थी. इस घटना में एक गार्ड को चोटें भी आई थीं. रौशन आनंद ने आवेदन में कहा है कि उस समय न तो वह खुद, न उनके भाई प्रिंस यादव और न ही अभिषेक वहां मौजूद थे और उन्हें इस घटना की जानकारी भी नहीं थी.

किस-किस पर लगाया आरोप?

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि फैजल खान, डॉ. रामाशंकर प्रसाद, कन्हैया कुमार सिंह और अन्य लोगों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा. रौशन आनंद ने लिखा है कि वह 15 जून 2026 को जेल से रिहा हुए थे. इसके बाद वह अपने पैतृक गांव गए, जहां उन्होंने अपने भाई प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक रीति-रिवाज पूरे किए. गांव से लौटने के बाद उन्होंने बिना देरी किए कदमकुआं थाना पहुंचकर यह लिखित आवेदन दिया.

आवेदन के अंत में उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए. आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सजा दिलाई जाए, ताकि उन्हें और उनके परिवार को न्याय मिल सके और कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे.

Also Read: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत बनी मिस्ट्री, बयान और आरोपों से सियासत तक हिली, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

The post ‘गोली मार दीजिए लेकिन हम यहीं बैठेंगे’, FIR दर्ज नहीं होने पर भयंकर गुस्से में रौशन आनंद, बोले- फैजल खान ने कराई हत्या appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top