Hot News

ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा पर क्या दान करना होता है शुभ?

Purnima 2026: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद पवित्र और फलदायी माना गया है, लेकिन जब यह पूर्णिमा ज्येष्ठ मास और वह भी अधिक मास में पड़े, तो इसका महत्व कई हजार गुना बढ़ जाता है. अधिक मास की पूर्णिमा को ‘पुरुषोत्तम पूर्णिमा’ के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा के इस महासंयोग पर किन चीजों का दान करना सबसे शुभ माना गया है.

ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान

  • ज्येष्ठ महीने में भीषण गर्मी पड़ती है. ऐसे में प्यासे को पानी पिलाना बहुत पुण्यदायक माना जाता है. पूर्णिमा के दिन मिट्टी के घड़े में पानी भरकर दान करना या राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाना शुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और कुंडली का चंद्र दोष शांत होता है.
  • इस दिन अन्न दान करना बेहद शुभ माना गया है. हिंदू धर्म में अन्नदान को महादान कहा गया है. गरीबों और जरूरतमंदों को चावल, गेहूं, दाल समेत अन्य खाद्य सामग्री का दान करना चाहिए. कहते हैं कि इससे घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है.
  • ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा पर तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे मौसमी फलों का दान करना भी बहुत उत्तम माना गया है.
  • इस दिन धूप और गर्मी से राहत दिलाने के लिए हाथ का पंखा या छाता दान करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं.
  • चूंकि पूर्णिमा के दिन चंद्र देव अपनी पूर्ण कलाओं में होते हैं, इसलिए इस दिन दूध, दही, चावल, चीनी या चांदी का दान करने से मानसिक शांति मिलती है और आर्थिक तंगी दूर होती है.
  • विवाहित स्त्रीओं को इस दिन सुहाग का सामान, जैसे चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी आदि का दान करना चाहिए. माना जाता है कि इससे सौभाग्य बढ़ता है और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar

The post ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा पर क्या दान करना होता है शुभ? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top