Hot News

झारखंड के साइंटिस्ट की पार्किंग विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जानिए उस रात की पूरी कहानी

Jharkhand Scientist Murder| रांची : झारखंड के साइंटिस्ट अभिषेक स्वर्णकार की पंजाब में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पंजाब पुलिस ने मोंटी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. साइंटिस्ट अभिषेक स्वर्णकार के परिवार ने आरोपी मोंटी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है.

सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा

धनबाद के कतरास के रहने वाले वैज्ञानिक अभिषेक स्वर्णकार अपने माता-पिता के साथ पंजाब में रहता था. जहां मंगलवार की शाम पड़ोसी के साथ पार्किंग को लेकर हुए विवाद में उसकी हत्या हो गई थी. पार्किंग विवाद में हुई इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. जिसमें दिख रहा था कि बाइक पार्किंग की वजह से विवाद शुरू हुआ अभिषेक स्वर्णकार के पड़ोसी मोंटी ने उसे धक्का दिया और वह गिर गया. एक बार उठने के बाद वह फिर गिर गया. इसके बाद उसके माता-पिता ने उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं पाया. मृतक के परिजनों ने बताया की हाल ही में उसकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी. परिजनों का आरोप है कि मोंटी ने अभिषेक के पेट में घूसा मारा, जिससे उसकी जान गयी.

नया विचार प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

कई देशों में काम कर चूका है अभिषेक

मृतक अभिषेक के मामा के बेटे ने बताया कि वह अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में काम कर चुका था. कुछ समय पहले उसकी तबीयत खराब होने लगी थी. परिवार को उसकी सेहत की चिंता रहती थी. इसलिए वह हिंदुस्तान आ गया. परिवार में दो बहनें और बुजुर्ग माता-पिता हैं. पिता पहले ज्वेलरी का काम करते थे. बेटियों की शादी हो चुकी है. कुछ समय पहले अभिषेक की किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी. उसकी बहन ने अपनी किडनी दी थी.

विज्ञान जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति

IISER से पता चला है कि साइंटिस्ट अभिषेक स्वर्णकार के रिसर्च प्रतिष्ठित जर्नल साइंस में प्रकाशित हुआ था. इसिलए उसे IISER में काम करने का मौका मिला. उधर, IISER में काम करने वालों का कहना है कि विज्ञान जगत के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है.

इसे भी पढ़ें

16 मार्च 2025 को आपके शहर में कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां देखें

Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

Video: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बेटियों और एक बेटे की हत्या कर फांसी पर लटका सनाउल अंसारी

Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

The post झारखंड के साइंटिस्ट की पार्किंग विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जानिए उस रात की पूरी कहानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top