28 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दरभंगा और रक्सौल रूट की रेल सेवाएं प्रभावित
नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य हेतु 18 दिवसीय नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य (27.11.2026 से 14.12.2026), 10 घंटे का विशेष ब्लॉक (15.12.2026) तथा 02 दिवसीय पोस्ट-एनआई कार्य (16.12.2026 से 17.12.2026) सुनिश्चित किया गया है।
इस आधारभूत संरचना विकास कार्य के कारण इस दौरान समस्तीपुर रेल मंडल से परिचालित तथा गुजरने वाली विभिन्न लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।
निरस्त की गई प्रमुख ट्रेनों का विवरण (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि अनुसार):
ट्रेन संख्या 17007 चर्लापल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस:
प्रारंभिक स्टेशन चर्लापल्ली से प्रस्थान की तिथियां: 28.11.2026, 05.12.2026, 08.12.2026 एवं 12.12.2026 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा – चर्लापल्ली एक्सप्रेस:
प्रारंभिक स्टेशन दरभंगा जंक्शन से प्रस्थान की तिथियां: 01.12.2026, 08.12.2026, 11.12.2026 एवं 15.12.2026 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति – रक्सौल एक्सप्रेस:
प्रारंभिक स्टेशन तिरुपति से प्रस्थान की तिथियां: 07.12.2026 एवं 14.12.2026 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल – तिरुपति एक्सप्रेस:
प्रारंभिक स्टेशन रक्सौल जंक्शन से प्रस्थान की तिथियां: 10.12.2026 एवं 17.12.2026 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस:
प्रारंभिक स्टेशन हैदराबाद से प्रस्थान की तिथि: 10.12.2026 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस:
प्रारंभिक स्टेशन रक्सौल जंक्शन से प्रस्थान की तिथि: 13.12.2026 को रद्द रहेगी।
को रद्द।
आंशिक समापन एवं परिचालन
15028 गोरखपुर – संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस: 30.11.2026, 06.12.2026 एवं 08.12.2026 से 15.12.2026 तक हटिया पर समाप्त होगी (हटिया-संबलपुर के बीच रद्द)।
15027 संबलपुर – गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस: 01.12.2026, 07.12.2026 एवं 09.12.2026 से 16.12.2026 तक हटिया से खुलेगी (संबलपुर-हटिया के बीच रद्द)।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) ऐप/वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।