रियलिटी शो ‘रोडीज’ के फैंस के लिए इस बार मुकाबला और भी बड़ा होने वाला है. नए सीजन ‘रोडीज रिबर्थ’ में पुराने और नए चेहरों की टक्कर तो होगी ही, साथ ही शो की वापसी एक खास ट्विस्ट के साथ हो रही है. ‘रोडीज रिबर्थ’ एक नहीं, बल्कि दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ स्ट्रीम होगा. खास बात यह है कि शो में रणविजय सिंह एक बार फिर होस्ट की कुर्सी संभालते नजर आएंगे.
एक नहीं, 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा ‘रोडीज रिबर्थ’
इस बार ‘रोडीज’ देखने के लिए दर्शकों को सिर्फ एक प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. ‘रोडीज रिबर्थ’ 16 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर एक साथ स्ट्रीम होगा. शो के नए एपिसोड हर शुक्रवार और शनिवार शाम 7 बजे देखे जा सकेंगे. यह पहली बार है जब ‘रोडीज’ का नया सीजन इन दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ उपलब्ध होगा. यानी फैंस को शो देखने के लिए दो विकल्प मिलेंगे.
रणविजय सिंह की हुई धमाकेदार वापसी
नए सीजन की सबसे बड़ी समाचार रणविजय सिंह की वापसी है. रणविजय ‘रोडीज’ के सबसे पुराने चेहरों में से एक हैं. वह शो के पहले सीजन में कंटेस्टेंट बनकर आए थे और इसके विजेता भी रहे थे. इसके बाद उन्होंने सीजन 2 से सीजन 10 तक शो को होस्ट किया. साल 2015 में जब ‘रोडीज’ का फॉर्मेट बदला और गैंग लीडर्स की शुरुआत हुई, तब रणविजय ने मेंटर और रणनीतिकार की भूमिका निभाई. अब वह एक बार फिर होस्ट के तौर पर शो में लौट रहे हैं.
ओजी बनाम न्यूजी, 6 गैंग लीडर्स के बीच होगा मुकाबला
‘रोडीज रिबर्थ’ में इस बार ओजी बनाम न्यूजी का नया फॉर्मेट देखने को मिलेगा. शो में कुल 6 गैंग लीडर्स होंगे. ओजी टीम में निखिल चिनापा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला नजर आएंगे. वहीं न्यूजी टीम में अभिषेक मल्हान, बानी जे और बसीर अली शामिल हैं. ऐसे में पुराने रोडीज और नए चेहरों की यह भिड़ंत शो में मुकाबले का रोमांच बढ़ा सकती है.
‘रोडीज एक्सएक्स: डबल क्रॉस’ के बाद शुरू होगा नया सफर
‘रोडीज रिबर्थ’ की कहानी पिछले सीजन ‘रोडीज एक्सएक्स: डबल क्रॉस’ के बाद आगे बढ़ेगी. पिछले सीजन में एल्विश यादव की टीम के कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू ने ट्रॉफी अपने नाम की थी. फिनाले में हरताज सिंह गिल पहले रनर-अप रहे थे. फाइनल टास्क में गुल्लू ने 1 मिनट 16 सेकंड में चैलेंज पूरा किया था, जबकि हरताज ने 1 मिनट 48 सेकंड का समय लिया था. इसके बाद गुल्लू ने ऋषभ सचदेवा, प्रिया शर्मा और आरडी डेड्हा को पीछे छोड़कर खिताब जीता. अब गुल्लू ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा हैं, जबकि ‘रोडीज’ का नया सीजन एक नए फॉर्मेट, नए गैंग लीडर्स और रणविजय सिंह की वापसी के साथ फिर से तैयार है.
ये भी पढ़ें: पैपराजी की हरकत पर अचानक आपा खो बैठे एक्टर रणबीर कपूर… आलिया भट्ट और विकी कौशल के सामने कैमरे पर निकाला गुस्सा
The post Roadies Rebirth: Rannvijay Singha की धमाकेदार वापसी, एक नहीं 2 OTT पर आएगा नया सीजन, जानें कब और कहां देखें appeared first on Naya Vichar.
