Bengaluru Daycare Child Abuse: बेंगलुरु के एक आईटी कंपनी परिसर में संचालित डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. इस पर कर्नाटक प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को फिर से उजागर कर दिया है.
गृह मंत्री ने मांगी रिपोर्ट, SOP उल्लंघन पर नाराजगी
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने कहा कि इस तरह घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है. मंत्री खरगे कहा कि डे-केयर सेंटरों के संचालन के लिए स्पष्ट स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तय हैं, लेकिन इस मामले में उनका पालन होता नहीं दिखा. प्रबंधन से लिखित जवाब भी मांगा गया है.
On Bengaluru children’s daycare centre incident, Karnataka Home Minister Priyank Kharge says, “Such an incident is absolutely unacceptable and will not be tolerated. The authorities have already sought a report on the matter. There is a Standard Operating Procedure (SOP) that… pic.twitter.com/7quFeCsZBz
— ANI (@ANI) July 3, 2026
बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं
गृह मंत्री खरगे ने कहा कि माता-पिता अपने छोटे बच्चों को भरोसे के साथ डे-केयर में छोड़ते हैं, इसलिए इन संस्थानों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बच्चों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना है. यदि नियमों की अनदेखी हुई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सिर्फ कंपनी नहीं, ब्रांड बेंगलुरु की छवि भी प्रभावित
प्रियंक खड़गे ने कहा कि यह मामला केवल संबंधित आईटी कंपनी की प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ‘ब्रांड बेंगलुरु’ की छवि भी प्रभावित होती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और अभिभावकों का भरोसा कायम रहे.
यह भी पढ़ें- बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहुंचा कश्मीर
The post डे-केयर में बच्चों से दुर्व्यवहार पर बोले खरगे- ब्रांड बेंगलुरु को बदनाम करने वालों पर होगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

