Hot News

डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (18 अगस्त) को अमेरिका में वोटरों के लिए अनिवार्य फोटो पहचान पत्र की मांग दोहराई. इस दौरान उन्होंने हिंदुस्तान की चुनाव व्यवस्था और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का भी जिक्र किया. ट्रंप ने हिंदुस्तान की वोटर आईडी व्यवस्था की तारीफ करते हुए इसे मजबूत व्यवस्था बताया.

ट्रंप अमेरिका में वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों को और सख्त करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए वह कांग्रेस से SAVE America Act नाम के कानून को मंजूरी देने की मांग कर रहे हैं. इस कानून का मकसद वोटर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में पहचान और नागरिकता से जुड़े नियमों को कड़ा करना है.

ट्रंप ने कहा कि इसी महीने हिंदुस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन से सवाल किया था कि वैध फोटो आईडी के बिना अमेरिका में चुनाव कैसे कराया जा सकता है. ट्रंप ने हिंदुस्तान के पिछले चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि वहां 64.6 करोड़ लोगों ने वोट किया और सभी वोटरों के पास वैध फोटो पहचान पत्र था. उन्होंने इसी आधार पर SAVE America Act को जल्द पास करने की मांग की.

गोर ने भी ट्रंप की बात का समर्थन किया

डोनाल्ड ट्रंप की यह पोस्ट हिंदुस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और हिंदुस्तान में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मुलाकात के एक हफ्ते बाद आई है. इस मुलाकात में दोनों ने चुनाव प्रबंधन और चुनाव कर्मचारियों की ट्रेनिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी. गोर ने भी ट्रंप की बात का समर्थन करते हुए हिंदुस्तान की वोटर आईडी व्यवस्था की तारीफ की.

ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- ‘मुझे फिर चुनाव लड़ना पसंद होगा, लेकिन…’, 2028 को लेकर खुद बताया क्यों नहीं लड़ सकते

SAVE America Act पर ट्रंप का जोर

ट्रंप प्रशासन SAVE America Act को कानून बनाने पर जोर दे रहा है. इसके तहत वोटर बनने के लिए नागरिकता का दस्तावेज देना और मतदान के समय फोटो पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा. यह बिल इस साल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से पास हो चुका है, लेकिन सीनेट में इसे अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है. अमेरिका में वोटर आईडी को अनिवार्य करने का मुद्दा लंबे समय से विवादित रहा है. इसके समर्थकों का कहना है कि मतदान के समय पहचान पत्र जरूरी होने से चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ेगी. 

The post डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया हिंदुस्तान का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top