Hot News

JPSC-JSSC Protest: धरना-प्रदर्शन के दौरान सदर अस्पताल में भर्ती हुए सभी स्टूडेंट्स आज होंगे डिस्चार्ज

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में घायल स्टूडेंट्स का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा था. अस्पताल प्रबंधन छात्र नेता देवेंद्र महतो के साथ ही सभी स्टूडेंट्स को आज डिस्चार्ज करने की योजना तैयार कर रही है. अस्पताल में इलाजरत इन सभी की हालत बेहतर बताई जा रही है.

धरना-प्रदर्शन के दौरान हुए थे भर्ती

ज्ञात हो कि पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान पलामू निवासी छात्र राहुल क्रांति, मनीष कुमार सिंह और उम्मे हबीबा नाम की छात्रा को अस्पताल में एडमिट किया गया था.
इनमें से हबीबा को पिछले मंगलवार को भर्ती किया गया था.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL cancelled: छात्रों में जश्न, खुशी से छलके आंसू, मांगें माने जाने पर भावुक हुए अभ्यर्थी

स्टूडेंट्स स्थिति पहले से बेहतर

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने सोमवार देर रात को सभी स्टूडेंट्स से मिलकर उनके हेल्थ बुलेटिन के बारे में जानकारी जुटाई. उन्होंने कहा कि सभी स्टूडेंट्स पहले से कहीं बेहतर स्थिति में हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC मामला : अभय तिवारी ने कहा- सेटिंग से मैं भी हुआ पास, रिमोट एक्सेस से सॉल्वर ग्रुप हल करता था पेपर

क्रांति | Naya Vichar Network

The post JPSC-JSSC Protest: धरना-प्रदर्शन के दौरान सदर अस्पताल में भर्ती हुए सभी स्टूडेंट्स आज होंगे डिस्चार्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top