Hot News

तनाव के बीच भी सोने-चांदी के तेवर हुए ढीले, जानिए 29 मई के ताजा भाव 

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 29 May 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. 29 मई को भी सर्राफा बाजार में हल्की नरमी देखने को मिली.हालांकि MCX में ट्रेडिंग के दौरान सोना और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखने को मिली, लेकिन घरेलू बाजार में आज सोना और चांदी के रेट कल के मुकाबले थोड़ा नीचे रहे.  ध्यान रहे कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह के रुझानों के हिसाब से हैं. 

कितना बदला सोने का रेट?

आज 24 कैरेट सोना 15,605 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल से 1 रुपये सस्ता है. वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का रेट 1,56,050 रुपये चल रहा है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के शहरों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है. मई महीने में अब तक सोना करीब 3.6% महंगा हो चुका है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दाम में उतार-चढ़ाव जारी है. 

शहरवार सोने का रेट (10 ग्राम)

शहर आज का रेट कल का रेट कितना बदला
लखनऊ  ₹1,56,200 ₹1,56,300 ₹100 घटा
पटना  ₹1,56,100 ₹1,56,200 ₹100 घटा
रांची  ₹1,56,050 ₹1,56,150 ₹100 घटा
मुंबई  ₹1,56,050 ₹1,56,150 ₹100 घटा
दिल्ली  ₹1,56,200 ₹1,56,300 ₹100 घटा
कोलकाता  ₹1,56,050 ₹1,56,150 ₹100 घटा
चेन्नई  ₹1,58,170 ₹1,58,270 ₹100 घटा

चांदी में क्या चल रहा है?

चांदी के दाम में भी आज हल्की गिरावट रही. देश में 1 किलो चांदी का भाव 2,74,900 रुपये पर आ गया है, जो कल से 100 रुपये कम है. हालांकि MCX पर सिल्वर फ्यूचर में तेजी देखने को मिली. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल तनाव और इंडस्ट्रियल डिमांड की वजह से चांदी में तेजी बनी रह सकती है. 

शहरवार चांदी के रेट (1 किलो)

शहर आज का रेट कल का रेट कितना बदला
लखनऊ  ₹2,74,900 ₹2,75,000 ₹100 घटा
पटना  ₹2,74,900 ₹2,75,000 ₹100 घटा
रांची  ₹2,74,900 ₹2,75,000 ₹100 घटा
मुंबई  ₹2,74,900 ₹2,75,000 ₹100 घटा
दिल्ली  ₹2,74,900 ₹2,75,000 ₹100 घटा
कोलकाता  ₹2,74,900 ₹2,75,000 ₹100 घटा
चेन्नई  ₹2,84,900 ₹2,85,000 ₹100 घटा

आगे क्या रह सकता है असर?

बाजार की नजर अभी अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर की चाल पर बनी हुई है. अगर ग्लोबल तनाव बढ़ता है तो सोना-चांदी फिर तेज हो सकते हैं. फिलहाल इन्वेस्टर्स और खरीदार दोनों बाजार खुलने के बाद के रेट पर नजर बनाए हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: 29 मई को नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए क्या है आपके शहर का हाल

The post तनाव के बीच भी सोने-चांदी के तेवर हुए ढीले, जानिए 29 मई के ताजा भाव  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top