Hot News

तारापीठ रामपुरहाट विकास प्राधिकरण के बाहर भाजपा का दूसरे दिन भी धरना

बीरभूम.

जिले के तारापीठ महाश्मशान में साधुओं को हटा कर और उनके समाधि-स्थल को तोड़ कर यहां कचरा भंडार बनाये जाने की कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस की कोशिशों के खिलाफ जिला भाजपा रविवार से तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को दूसरे दिन भी भाजपा का धरना जारी रहा. तारापीठ रामपुरहाट विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर भाजपा उच्च माध्यमिक परीक्षा को देखते हुए लाउडस्पीकर के बिना शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रही है. भाजपा नेता व कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर धरने पर बैठे हैं. गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही भाजपा ने तारापीठ महाश्मशान में पहुंच कर निर्माण-कार्य को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था. उस दौरान पुलिस के साथ भाजपाइयों की धक्का-मुक्की भी हुई थी. प्रतिवाद जाता रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गयी थी. घटना के बाद भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा था. भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कथित ज्यादती के खिलाफ जम कर विक्षोभ जताया था. महाश्मशान से वैष्णव संन्यासियों को हटाने पर बवाल

भाजपा का आरोप है कि तारापीठ महाश्मशान से वैष्णव संन्यासियों को हटाया जा रहा है. इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा ने कहा कि यदि अवैध निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया, तो आगे भी उग्र आंदोलन करेंगे. यह भी कहा कि तारापीठ महाश्मशान में वर्षों से साधु-संत कुटिया बना कर रहते हैं. ये लोग अपने ढंग से साधना करते हैं. कई साधुओं के यहां समाधि स्थल भी हैं. आरोप है कि इन सबको हटा कर तृणमूल प्रशासन यहां कचड़ा भंडार बना रही है. तारापीठ के विभिन्न होटलों का गंदा पानी यहां बहाने की कोशिश की जा रही है. यहां हाइ ड्रेन बनाने की भी योजना है. इसका भाजपा पुरजोर विरोध कर रही है. इसे लेकर भाजपा के लोग तारापीठ रामपुरहाट विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post तारापीठ रामपुरहाट विकास प्राधिकरण के बाहर भाजपा का दूसरे दिन भी धरना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top