कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 31 मुसापुर चौक के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक स्त्री गंभीर रूप से घायल हो गयी. बिषहरिया रहिका टोला निवासी जुली देवी 25, पति डब्लू यादव के साथ बाइक से गेड़ाबाड़ी जा रही थी. विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही जुली देवी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गयी. आसपास के लोग मौके पर जुट गये. जख्मी स्त्री को इलाज के लिए कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए स्त्री को हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया. कोढ़ा पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. जांच शुरू कर दी है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है.
The post सड़क दुर्घटना में स्त्री गंभीर रूप से घायल appeared first on Naya Vichar.
