Hot News

राजस्व कर्मचारी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

कुर्साकांटा. राजस्व कर्मचारी का विभिन्न मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर बुधवार को राजस्व कर्मचारियों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर गुरुवार को जिला मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर संघ की आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में बीडीओ से धरना प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर अनुमति मांगी गई है. जिसे बीडीओ ने स्वीकार किया. राजस्व कर्मचारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी की लंबित मांगों को लागू नहीं करने व नित नए नियम लाकर राजस्व कर्मचारी को परेशान करने पर अंकुश लगाने की बात कही. मौके पर राजस्व कर्मचारी देवेंद्र कुमार,अवध किशोर यादव, कौशल किशोर, जितेंद्र कुमार, भरतुंजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.9 ………. राजस्व कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन आज फारबिसगंज. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों के विगत आंदोलन में राज्य प्रशासन से हुए समझौते को अब तक राज्य प्रशासन द्वारा लागू नहीं करने पर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले आगामी 05 फरवरी (गुरुवार) को जिला मुख्यालय पर सभी राजस्व कर्मचारी अपने मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे. जिसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गयी है. अध्यक्ष, सचिव व संघ वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि प्रशासन जल्द हमारे समझौते को नहीं मानेगी तो आंदोलन अनिश्चितकालीन में तब्दील होगा. इसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी.

The post राजस्व कर्मचारी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top