Hot News

तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता को दिल्ली में पहला झटका

कोलकाता से पूनम कुमार झा की रिपोर्ट

Sukhendu Shekhar Rai: ममता बनर्जी को बंगाल के बाद अब दिल्ली में बड़ा झटका लगा है. टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने सांसद पद के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सभापति को सौंपा इस्तीफा

सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा चेयरमैन यानी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक पर कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा की वजह उन्होंने वहां फैले भ्रष्टाचार को बताया. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक को लेकर भी अटकलें शुरू हो गयी हैं. माना जा रहा है कि वह भी पार्टी छोड़ सकती हैं. हालांकि अब तक कोयल मलिक के इस्तीफा की समाचार नहीं है.

Also Read: फालता का ‘पुष्पा’ यानी जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल सीमा पर धराया

The post तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता को दिल्ली में पहला झटका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top