SRH vs DC 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर मंगलवार की रात दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया. सनराइजर्स ने बेहतरीन स्पोर्ट्स दिखाया और अपनी रणनीति की बदौलत मैच को अपने नाम कर लिया. मैच के सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा कि टी-20 क्रिकेट में मेंटल ताकत और सोच की स्पष्टता बहुत महत्वपूर्ण है. ईशान किशन ने कहा कि किसी भी स्पोर्ट्स में दिमागी सोच बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आप उसी की ताकत से अपना लक्ष्य साधते हैं और उसे पूरा भी करते हैं.
माइंडसेट को मैनेज करना बहुत जरूरी
मैच के बाद जियो हाॅट स्टार से बात करते हुए ईशान ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच स्किल लेवल एक जैसा ही होता है, लेकिन वे अपने स्पोर्ट्स को किस तरह अपने माइंडसेट से मैनेज करते हैं, यह खिलाड़ियों के बीच अंतर पैदा करता है.माइंडसेट ही विनर और लूजर बनाता है. उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को यह कोशिश करनी चाहिए कि वह जीत के बारे में सोचे. हार के बारे में सोचना गलत है, जब आप पाॅजिटिव सोच हैं, तो रिजल्ट खुद ब खुद उसी के अनुसार आता है. प्रेशर के वक्त खुद को पाॅजिटिव रखना बहुत जरूरी है, तब ही आप सफल होंगे अन्यथा आप कभी सफल नहीं हो पाएंगे.
गलतियों से सीखें उसे दोहराएं नहीं
ईशान ने कहा कि वही व्यक्ति सफल होता है और मैच विनर बनता है, जो अपनी गलतियों से सीखता है. अगर आप गलतियों से सीखते नहीं हैं, तो आपका सफल होना मुश्किल है. युवा बॉलर्स को सपोर्ट करने के अपने अप्रोच के बारे में भी ईशान ने बात की. उन्होंने कहा कि मैं गेंदबाज को प्रेशर में नहीं रखता हूं. उनके साथ कम्युनिकेशन को सिंपल और एनकरेजिंग बनाए रखता हूं, ताकि प्रेशर सिचुएशन में भी गेंदबाज रिलेक्स महसूस करे ताकि उनका प्रदर्शन अच्छा हो.
ये भी पढ़ें :
The post दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद बोले ईशान किशन, मैच जीतने के लिए पाॅजिटिव माइंडसेट तुरुप का इक्का appeared first on Naya Vichar.

