दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट
Dumka News: झारखंड के दुमका जिले के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर अब सियासत तेज हो गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने अस्पताल का नाम “गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल” किए जाने पर विरोध जताया है. चंपाई सोरेन ने इसे संताल हूल के इतिहास और आदिवासी वीरांगनाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया है.
चंपाई सोरेन ने बताया
चंपाई सोरेन ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने अस्पताल निर्माण करा रही लार्सन एंड टर्बो कंपनी के प्लानिंग मैनेजर और मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल से भी बात की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नाम में सुधार नहीं किया गया, तो 30 जून को हूल दिवस के मौके पर संताल परगना के माझी हाड़ाम और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों का बड़ा जुटान यहीं होगा.

अस्पताल के नाम में “मुर्मू” जोड़ने की उठी मांग
पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि अस्पताल के नाम में “मुर्मू” शब्द भी जोड़ा जाए, जिससे फूलो-झानो मुर्मू की ऐतिहासिक पहचान कायम रहे. साथ ही उन्होंने दिग्घी इलाके में प्रस्तावित बस टर्मिनल का नाम चांद-भैरव के नाम पर रखने की भी मांग उठाई. चंपाई सोरेन के इस बयान के बाद अब फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर नेतृत्वक और सामाजिक बहस तेज होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा
यह भी पढ़ें:धनबाद: सिनीडीह में मकानों में दरार पड़ने से दहशत, परिवारों ने खाली किया घर
The post दुमका में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर सियासत तेज appeared first on Naya Vichar.

