Hot News

दुर्घटना व मारपीट के मामले में नौ घायल

चंदवा. होली के दौरान चंदवा समेत आसपास के इलाके में सड़क दुर्घटना व मारपीट की घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. होली के दिन शनिवार की दोपहर चंदवा मेन रोड में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकरायी. इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि उसमें सवार दो युवक घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लो जाया गया. वहां से दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं विभिन्न दुर्घटनाओं में बिरेंद्र नाथ लोहरा (गनियारी), राहुल कुमार (चंदवा), सुखदेव गंझू (कोटाम, लोहरदगा) घायल हो गये. सभी का उपचार सीएचसी में हुआ. आपसी विवाद व मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में चंदवा के चटुआग निवासी राजकुमार गंझू (पिता-कमल गंझू) चंदवा के नगर निवासी सुधीर नायक व तिलैयाटांड़ निवासी मो इम्तियाज घायल हो गये. उनका उपचार चंदवा सीएचसी में किया गया. वहीं ढोंटी गांव में स्पोर्ट्स-स्पोर्ट्स में आग से झुलस जाने से शांतिलाल उरांव का छह माह का पुत्र शिवम उरांव घायल हो गया. उसे रिम्स रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दुर्घटना व मारपीट के मामले में नौ घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top