Hot News

‘देवियों और सज्जनों…’ 1 अगस्त से फिर टीवी पर छाएंगे अमिताभ बच्चन, KBC 18 की वापसी

लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) अपने 18वें सीजन के साथ जल्द ही दर्शकों के बीच लौटने वाला है.  इस बार भी शो की मेजबानी मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन करेंगे. नए सीजन की शूटिंग 1 अगस्त 2026 से मुंबई की फिल्म सिटी में बनाए गए खास सेट पर शुरू होने की उम्मीद है.

KBC 18 Theme: क्या है KBC 18 की थीम? 

(KBC) का नया सीजन का नए थीम के साथ लौट रहा है, ‘इस बार… सोचना पड़ेगा’ इस शो की थीम होगी.  इस बार शो में सिर्फ सामान्य ज्ञान और सवालों के सही जवाब देने पर ही ध्यान नहीं होगा, बल्कि सोच-समझकर निर्णय लेने और सही रणनीति बनाने को भी महत्व दिया जाएगा. यानी कंटेस्टेंट्स को किसी भी सवाल का जवाब देने से पहले अच्छी तरह विचार करना होगा.

Amitabh Bacchan KBC 18: जिंदगी में हर बार पहला जवाब सही नहीं होता- अमिताभ बच्चन

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है.  इसमें अमिताभ बच्चन एक शानदार गोल्फ कोर्स में दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो में वे गोल्फ और जिंदगी के बीच समानता बताते हुए कहते हैं कि हर बार पहला जवाब सही नहीं होता. इसलिए किसी भी फैसले से पहले रुक कर सोचने और फिर सही जवाब चुनने की जरूरत होती है.

वह प्रोमो में कहते हुए दिखाई देते  हैं कि, “बचपन में हमें सिखाया जाता था कि जो सबसे पहले जवाब दे, वह सही होता है. लेकिन जिंदगी में हर बार पहला जवाब सही नहीं होता, इसलिए इस बार केबीसी में जवाब देने से पहले थोड़ा रुकना और सोचना जरूरी होगा, समझे? इस बार… पहले सोचना पड़ेगा.”

इस आसान लेकिन असरदार संदेश के जरिए प्रोमो केबीसी के एक नए अंदाज की झलक दिखाता है.  इस बार प्रतियोगियों को किसी भी सवाल का जवाब जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सोच-समझ कर देना होगा. उन्हें रुककर सही रणनीति बनानी होगी और फिर अपने जवाब का चुनाव करना होगा.

गोल्फ कोर्स के शांत माहौल में शूट किया गया यह प्रोमो गोल्फ और केबीसी के बीच एक दिलचस्प समानता दिखाता है. जैसे गोल्फ में धैर्य, एकाग्रता और सही समय पर सही फैसला जरूरी होता है, वैसे ही केबीसी की हॉट सीट पर भी सोच-समझ कर लिया गया निर्णय जीत में अहम भूमिका निभा सकता है.

KBC 18 Show: शो का सोच-विचार करके फैसले लेने पर खास ध्यान

इस सरल लेकिन प्रभावी मैसेज के जरिए प्रोमो दर्शकों को इस लोकप्रिय क्विज शो के एक नए अंदाज की झलक देता है.  गोल्फ कोर्स के शांत माहौल में फिल्माया गया यह प्रोमो गोल्फ में जरूरी धैर्य और सटीकता को KBC की हॉट सीट पर लिए जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलों से जोड़ता है. यहां एक सही फैसला पूरे स्पोर्ट्स का रुख बदल सकता है.

नए सीजन में समझदारी और सोच-विचार करके फैसले लेने पर खास ध्यान दिया जाएगा. शो यह संदेश देता है कि सिर्फ जानकारी होना ही हमेशा पर्याप्त नहीं होता. कई बार कुछ पल रुक कर सोचने और सही फैसला लेने से भी जीत और हार के बीच का अंतर तय हो सकता है.

When is KBC 18 Premiere? कब होगा शो का प्रीमियर? 

‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त 2026 को होगा. यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन  (Sony Entertainment Television) पर प्रसारित किया जाएगा और Sony LIV पर स्ट्रीम भी किया जाएगा.

यह भी पढ़े: अमिताभ बच्चन की अस्पताल वाली पोस्ट से बढ़ी चिंता, बोले- ‘सर्जरी के लिए अस्पताल में था और ICU में रहा’

The post ‘देवियों और सज्जनों…’ 1 अगस्त से फिर टीवी पर छाएंगे अमिताभ बच्चन, KBC 18 की वापसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top