Hot News

पटना में अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने दिलीप कुमार के पैर में मारी गोली

Encounter In Bihar: बिहार में लगातार एनकाउंटर जारी है. इस बीच फिर पटना में एक अपराधी का एनकाउंटर किया गया. हाल ही में राजधानी के रामकृष्ण नगर इलाके के एक ज्वेलरी शॉप में 20 लाख की लूट हुई थी. इस लूटकांड में शामिल अपराधी दिलीप कुमार का एनकाउंटर किया गया है. इसकी पुष्टि पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने की.

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने क्या बताया?

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने एनकाउंटर को लेकर बताया कि रामकृष्ण नगर इलाके में ज्वेलरी शॉप से लूटकांड की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी. जांच के दौरान उदित नाम के एक व्यक्ति का पता चला. उसी ने दिलीप और रोहन के बारे में बताया. इसके बाद पुलिस ने दिलीप और रोहन को पकड़ा. दोनों ने लूटकांड में संलिप्तता स्वीकार की. दिलीप ही वह व्यक्ति था, जिसने दुकानदार के मालिक के साथ मारपीट की थी.

आगे एसएसपी ने यह भी बताया कि लूटकांड की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बेउर के कृषि फार्म पहुंचे थे. यहीं पर चोरी के गहनों को बांटा और हथियार भी छिपा दिए थे. दिलीप को लेकर जब पुलिस हथियार बरामद करने के लिए कृषि फार्म के पास पहुंची तो दिलीप ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और गोली दिलीप के पैर में लगी.

घटनास्थल से क्या-क्या हुआ बरामद?

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से जिंदा कारतूस, एक कट्टा, गोली और खोखा भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ के आधार पर ही अन्य अपराधियों के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अन्य अपराधियों के पकड़े जाने की संभावना है.

क्या हुई थी पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, 19 अप्रैल को एक ज्वेलरी शॉप में मोटरसाइकिल पर सवार करीब पांच से छह अपराधी अचानक घुस आए. अंदर घुसते ही उन्होंने दुकानदार धनंजय कुमार पर पिस्तौल तान दी और उन्हें काबू में कर लिया. जब दुकानदार ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए.

इसके बाद अपराधियों ने उन्हें धमकाकर चुप कराया और दुकान में रखे सोने और चांदी के गहनों को लूट लिया. बताया जा रहा है कि लूटे गए गहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपए के आस-पास है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए. इसके बाद से पुलिस लगातार जांच-पड़ताल में जुटी है.

Also Read: पटना एयरपोर्ट के एराइवल एरिया में टाइल्स गिरने का वीडियो तेजस्वी ने किया शेयर, BJP पर भड़के

The post पटना में अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने दिलीप कुमार के पैर में मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top