Hot News

पत्नी से बार-बार हो रहा है झगड़ा? ये 4 छोटे बदलाव बचा सकते हैं आपका रिश्ता

Marriage Tips: शादी का रिश्ता जितना खूबसूरत होता है, उतना ही जिम्मेदारियों से भरा भी होता है. शुरुआत में सब कुछ नया और एक्साइटिंग लगता है, लेकिन समय के साथ काम का दबाव, घर की जिम्मेदारियां और गलतफहमियां रिश्ते में तनाव बढ़ाने लगती हैं. ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर बहस होना आम बात है. अगर आप भी अक्सर सोचते हैं कि “मेरी पत्नी और मुझमें बहुत झगड़ा होता है, क्या करूं?” तो कुछ आसान आदतें अपनाकर रिश्ते को बेहतर बनाया जा सकता है.

गुस्से में तुरंत रिएक्ट न करें

जब किसी बात पर बहस शुरू हो जाए, तो उसी समय जवाब देने की बजाय थोड़ा समय लें. कुछ मिनट का ब्रेक लेने से दिमाग शांत होता है और बात को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलता है. गुस्से में कही गई बातें अक्सर रिश्ते को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं.

आरोप लगाने की बजाय अपनी फीलिंग्स बताएं

झगड़े के दौरान “तुम हमेशा ऐसा करते हो” या “तुम्हारी वजह से सब हुआ” जैसी बातें माहौल और खराब कर देती हैं. इसकी जगह अपनी भावनाएं शेयर करें. जैसे, “इस बात से मुझे दुख हुआ” या “मुझे ऐसा महसूस हुआ”. इससे सामने वाला आपकी बात को ज्यादा अच्छे से समझ पाता है.

सिर्फ सुनें नहीं, समझने की कोशिश करें

कई बार लोग बहस के दौरान सिर्फ जवाब देने के लिए सुनते हैं. लेकिन रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर की बात और भावनाओं को समझना जरूरी है. जब आपकी पत्नी कोई बात कह रही हों, तो बीच में टोके बिना उनकी बात पूरी सुनें. इससे उन्हें महसूस होगा कि उनकी बात की अहमियत है.

रिश्ते के लिए समय निकालें

भागदौड़ भरी जिंदगी में कपल्स एक-दूसरे के लिए समय निकालना भूल जाते हैं. यही दूरी धीरे-धीरे झगड़ों की वजह बन सकती है. रोजाना कुछ मिनट साथ बिताएं, वॉक पर जाएं, साथ में चाय पिएं या बिना किसी काम की बात किए बातचीत करें. ऐसे छोटे-छोटे पल रिश्ते में फिर से मिठास ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में दिख रहे हैं ये रेड फ्लैग्स? हो सकती है ‘माइक्रो चीटिंग’ की शुरुआत

The post पत्नी से बार-बार हो रहा है झगड़ा? ये 4 छोटे बदलाव बचा सकते हैं आपका रिश्ता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top