Hot News

परमाणु ताकत में पाकिस्तान से काफी आगे निकला भारत, बढ़ाए इतने हथियार, SIPRI रिपोर्ट में सामने आए नए आंकड़े

India Nuclear Warheads SIPRI Report: हिंदुस्तान की परमाणु क्षमता को लेकर जारी नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ईयरबुक 2026 के अनुसार हिंदुस्तान ने अपने परमाणु हथियारों के भंडार का विस्तार किया है और अब वह इस मामले में पाकिस्तान से काफी आगे निकल गया है. सिपरी की वार्षिक रिपोर्ट में जनवरी 2026 तक के आंकड़ों का आकलन किया गया है. 

सिपरी रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तान के पास अब अनुमानित 190 परमाणु वॉरहेड्स हैं, जबकि पाकिस्तान के पास यह संख्या 170 है. इस तरह हिंदुस्तान को अपने पड़ोसी देश पर लगभग 20 परमाणु वॉरहेड्स की बढ़त हासिल हो गई है.  हालांकि, रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान लगातार विखंडनीय सामग्री (फिसाइल मैटेरियल) जमा कर रहा है, जिससे आने वाले दशक में उसका परमाणु भंडार बढ़ सकता है.

2025 में दोनों देशों ने बढ़ाई सैन्य क्षमता

सिपरी ईयरबुक 2026 में वैश्विक सैन्य खर्च, हथियारों के आयात-निर्यात, परमाणु ताकत और वर्ष 2025 के प्रमुख सुरक्षा घटनाक्रमों का विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों ने 2025 के दौरान अपने परमाणु कार्यक्रमों को मजबूत करने और आधुनिक बनाने की दिशा में काम जारी रखा. रिपोर्ट में कहा गया है, “पिछले एक दशक के दौरान हिंदुस्तान की परमाणु रणनीति में लंबी दूरी तक मार करने वाली हथियार प्रणालियों पर अधिक निवेश किया गया है, जो मुख्य रूप से चीन को ध्यान में रखकर विकसित होती दिखाई देती हैं. 

रक्षा खर्च में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हिंदुस्तान

रक्षा बजट के मामले में भी हिंदुस्तान लगातार दुनिया के प्रमुख देशों में बना हुआ है. सिपरी के मुताबिक 2025 में हिंदुस्तान का रक्षा खर्च बढ़कर 92.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक है. इस खर्च के साथ हिंदुस्तान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य व्यय करने वाला देश बना हुआ है. दूसरी ओर पाकिस्तान दुनिया के शीर्ष 15 रक्षा खर्च करने वाले देशों की सूची में भी शामिल नहीं है.

हथियार आयात में भी हिंदुस्तान आगे

रिपोर्ट में हथियार आयात से जुड़े आंकड़े भी दिए गए हैं. 2021 से 2025 के बीच हिंदुस्तान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश रहा. वैश्विक हथियार आयात में हिंदुस्तान की हिस्सेदारी 8.2 प्रतिशत दर्ज की गई. वहीं पाकिस्तान इस सूची में पांचवें स्थान पर रहा, जिसकी हिस्सेदारी 4.2 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार इस काल में हिंदुस्तान ने पाकिस्तान की तुलना में लगभग दोगुनी मात्रा में प्रमुख हथियार प्रणालियों का आयात किया.

ये भी पढ़ें:- ईरान पर इजरायल का जवाबी हमला, तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों से दहशत; ट्रंप बोले- ‘फैसले मैं लेता हूं’

ये भी पढ़ें:- 21 साल का इंतजार खत्म: जर्मनी में श्री गणेश हिंदू मंदिर का हुआ उद्घाटन, भव्य समारोह के बाद खुले मंदिर के द्वार

किन देशों के पास कितने परमाणु वॉरहेड? (सिपरी अनुमान)

रूस : 5,000 से अधिक
अमेरिका : 5,000 से अधिक
चीन : 620
फ्रांस : 290
ब्रिटेन : 225
हिंदुस्तान : 190
पाकिस्तान : 170
इजरायल : 90 (अनुमानित)
उत्तर कोरिया : 60 (अनुमानित)

The post परमाणु ताकत में पाकिस्तान से काफी आगे निकला हिंदुस्तान, बढ़ाए इतने हथियार, SIPRI रिपोर्ट में सामने आए नए आंकड़े appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top