Hot News

‘परिवार होकर भी मैं अनाथ हूं..’ सर्जरी के बाद रात 11 बजे घर से निकाली गईं शिल्पा शिंदे, शो में छलका ‘अंगूरी भाभी’ का दर्द

Lock Upp 2: एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपनी एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. अब शिल्पा शिंदे लॉक अप 2: सच या सजा में नजर आ रही हैं. शो में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी इमोशनल हो गए. शिल्पा ने खुलासा किया कि परिवार के साथ रहते हुए भी उन्होंने खुद को अकेला महसूस किया और एक समय ऐसा आया जब उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा.

Shilpa Shinde Confession in Lock Upp 2: बोलीं- ‘परिवार होते हुए भी मैं अनाथ हूं’

रियलिटी शो लॉक अप 2: सच या सजा के लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की. कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी द्वारा उनका सीक्रेट सामने रखने के बाद शिल्पा ने अपने दिल की बात शेयर की. शिल्पा ने कहा कि कई लोग परिवार न होने का दर्द समझते हैं, लेकिन उनके लिए दर्द इस बात का है कि परिवार होने के बावजूद वह खुद को अकेला महसूस करती हैं. उन्होंने कहा, “लोग परिवार-परिवार बोलते हैं, कुछ लोगों के पास परिवार नहीं होता और मेरे पास परिवार होकर भी मैं अनाथ हूं. मैं किसी की सहानुभूति नहीं चाहती.”

View on Instagram

Shilpa Shinde Reveals She Left Her House: सर्जरी के बाद उन्हें रात 11 बजे घर छोड़ना पड़ा

शिल्पा शिंदे ने बताया कि कुछ साल पहले शोल्डर सर्जरी के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया. उन्होंने दावा किया कि सर्जरी के कुछ दिनों बाद ही उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा. एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय प्रॉब्लम्स ऐसी हो गई थीं कि उन्हें रात 11 बजे घर से निकलना पड़ा. उन्होंने बताया कि उनकी मां भी उन्हें रोक नहीं पाईं क्योंकि वह परिवार के अन्य लोगों की बातों में आ गई थीं.

Shilpa Shinde Reveals Family Struggle: कहा ‘मैं अपने ही परिवार में डोरमैट बन गई थी’

शिल्पा ने आगे बताया कि जब आप हमेशा दूसरों के लिए मौजूद रहते हैं तो कई बार लोग आपकी अच्छाई का फायदा उठाने लगते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार में भी खुद को एक ‘डोरमैट’ की तरह महसूस करने लगी थीं. उन्होंने बताया कि अब वह मुंबई में पहले की तरह नहीं रहती हैं और कई बार होटल या शेल्टर होम में रुकती हैं. शिल्पा ने कहा कि उनका सपना सिर्फ अपना घर बनाना नहीं बल्कि एक ऐसा शेल्टर होम बनाना है जहां जरूरतमंद लोगों को सहारा मिल सके.

View on Instagram

Shilpa Shinde On Relationships: रिश्तों को लेकर बदली अपनी सोच

शिल्पा शिंदे ने कहा कि इन एक्सपीरियंस ने उन्हें रिश्तों को लेकर काफी बदल दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि वह लंबे समय से अपनी मां से नहीं मिली हैं, हालांकि वह उनसे मिलना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि लोग उन्हें अक्सर ‘टॉक्सिक’ कहते हैं और मानते हैं कि वह किसी के साथ नहीं निभा पातीं, लेकिन अब वह इन बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देतीं.

Shilpa Shinde Career: अंगूरी भाभी के किरदार से मिली पहचान

शिल्पा शिंदे को टीवी इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी टीवी शो भाबीजी घर पर हैं से मिली. इसमें उन्होंने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था. इसके अलावा, वह कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. शिल्पा ने रियलिटी शो बिग बॉस 11 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. अब वह लॉक अप 2 में नजर आ रही हैं, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 : राम कपूर ने सुनाई पिता के अंतिम दिनों की कहानी, बोले- ‘मैंने उनकी मौत की तैयारी में मदद की’

The post ‘परिवार होकर भी मैं अनाथ हूं..’ सर्जरी के बाद रात 11 बजे घर से निकाली गईं शिल्पा शिंदे, शो में छलका ‘अंगूरी भाभी’ का दर्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top