Hot News

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे खरगे, EC से मिल बीजेपी ने कार्रवाई की मांग की

Kharge Controversial Remark: बीजेपी का एक डेलिगेशन बुधवार को चुनाव आयोग पहुंचा और प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी के लिए खरगे के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस प्रतिनिधिमंडल में निर्मला सीतारमण समेत तीन केंद्रीय मंत्री शामिल थे.

सीतारमण ने खरगे के बयान की निंदा की

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीतारमण ने कहा, आज हम आयोग के समक्ष उपस्थित हुए ताकि उसका ध्यान इस ओर आकर्षित किया जा सके कि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति ने इतने निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया है. वित्त मंत्री ने कहा- खरगे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा जो अत्यंत निंदनीय है.

कांग्रेस पीएम मोदी से नफरत करती है : सीतारमण

सीतारमण ने कहा, यह हिंदुस्तान की जनता द्वारा दिए गए (प्रधानमंत्री मोदी को) जनादेश का अपमान है. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उस पूरी व्यवस्था का अपमान है जहां लोग चुनावों के माध्यम से अपने नेता का चुनाव करते हैं, और एक बार चुने जाने के बाद, वह पूरे देश के नेता होते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरी तरह से हताश है और तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां इसलिए कर रही है क्योंकि वह मोदी से गहरी नफरत करती है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर खरगे का विवादित बयान: अमित शाह का अटैक, कहा- कांग्रेस को जनता देगी जवाब

The post पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे खरगे, EC से मिल बीजेपी ने कार्रवाई की मांग की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top