Video : पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल एक बार फिर सुर्खियों में है. गुरुवार (2 जुलाई) को पुलिस जब उसे जांच के लिए उसके मार्केट यार्ड स्थित घर लेकर पहुंची, तो उसने कैमरों के सामने कथित तौर पर मिडिल फिंगर दिखाते हुए आपत्तिजनक इशारे किये. पुलिस ने उसके घर से घटना वाले दिन पहने गए कपड़े भी बरामद किए. इसके बाद जांच टीम उसे उस जगह भी लेकर गई, जहां पुलिस के मुताबिक सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने लोहागढ़ किले से केतन को धक्का देने का रिहर्सल किया था.
#WATCH | Lonavala | Ketan Agarwal murder case | Police brings the accused, Siya, to her residence as the investigation into the murder of Ketan Agarwal continues pic.twitter.com/qt9OItx5vU
— ANI (@ANI) July 2, 2026
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में दिखाई देता है कि पुलिस सिया गोयल को सीढ़ियों से नीचे लेकर आ रही है. इस दौरान सिया मीडिया की तरफ देखकर कुछ इशारे करती नजर आती है. इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षा के बीच सीधे गाड़ी तक ले जाती है और आगे की जांच के लिए रवाना हो जाती है.
यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर : पहले चीट करता है फिर…सिया गोयल का पुराना वीडियो वायरल
सिया गोयल पर क्या है आरोप?
20 साल की सिया गोयल और चेतन चौधरी पर 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से 25 वर्षीय केतन अग्रवाल को धक्का देकर हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया. यह मामला पुणे मर्डर केस के नाम से सुर्खियों में है.
सिया गोयल और केतन की शादी की चल रही थी तैयारी
सिया गोयल और केतन अग्रवाल की फरवरी में सगाई हुई थी. दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी और तैयारियां भी पूरी रफ्तार से चल रही थीं. परिवार ने जयपुर के एक महल को करीब 17 करोड़ रुपये में बुक किया था. शादी में आने वाले मेहमानों के लिए दो प्राइवेट जेट का भी इंतजाम किया गया था.
The post पुणे मर्डर: कपड़ों की बरामदगी के बीच सिया गोयल की हरकत, कैमरे पर दिखाया मिडिल फिंगर, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

