Hot News

पोलिंग पार्टियों को लेकर एनएच 727 पर चार से पांच घंटों तक रेंगते रही सैकड़ों गाड़ियां

बेतिया. विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सदर अनुमंडल के लौरिया,चनपटिया, नौतन विधान सभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों पर पोलिंग पार्टी के डिस्पैच करने का कार्य आज सोमवार को दिन के करीब 10 बजे से ही शुरू हो गया. वहीं दूर दराज के क्षेत्रों काम करने वाले प्रवासी मतदाताओं की एक बड़ी तादात रेलवे स्टेशन बस स्टैंड आदि स्थानों ई-रिक्शा,टेंपो,और टैक्सी वाहनों से घर पहुंचने की युगत में रोड पर लगी जाम में फंस गए. जिसके कारण नगर के हरवाटिका चौक से छावनी के रेलवे ओवरब्रिज रेलम रेल जाम लग गया. जिसके कारण महज करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करने लिए दिन के करीब 11 बजे से शाम करीब पांच बजे तक हजारों लोग हल्कान बने रहे. इसको लेकर केवल राष्ट्रीय उच्च पथ डबल लेन ही नहीं, बल्कि एनएच के दोनों तरफ के सर्विस लेन भी भयंकर जाम की जद के आ गए. जिसके बाद मेन रोड का जाम कम करने के लिए सर्विस लेन के माध्यम से भी सैकड़ों बाइक, ई-रिक्शा,टेंपो और छोटे वाहनों को एनएच 727 पर तैनात पुलिसकर्मी निकालते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पोलिंग पार्टियों को लेकर एनएच 727 पर चार से पांच घंटों तक रेंगते रही सैकड़ों गाड़ियां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top