Hot News

फीफा वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के साथ हो गया कांड, खिलाड़ियों के जूते और ट्रेनिंग किट चोरी

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत से ठीक पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम की ट्रेनिंग किट और जरूरी उपकरण चोरी हो गए हैं, जिससे तैयारियों पर असर पड़ सकता है. स्थिति ऐसी है कि खिलाड़ियों के ट्रेनिंग बूट्स तक गायब हो गए हैं और बताया जा रहा है कि टीम के पास अभ्यास के लिए सिर्फ एक फुटबॉल बची है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड टीम का सामान लेकर आ रही गाड़ियों को निशाना बनाया गया, जिसमें मौजूद अधिकांश उपकरण चोरी कर लिए गए. इसके बाद इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन (FA) को नए सिरे से ट्रेनिंग किट और अन्य सामान की व्यवस्था करनी पड़ रही है. हालांकि नया सामान पहुंचने में समय लग सकता है, जिससे खिलाड़ियों की तैयारियां प्रभावित होने की आशंका है.

13 जून से इंग्लैंड को करना था अभ्यास

इंग्लैंड की टीम को 13 जून को कंसास सिटी स्टेडियम में अभ्यास सत्र करना था, लेकिन सामान चोरी होने के कारण उनकी योजना में बदलाव करना पड़ा. चोरी हुए सामान में ट्रेनिंग किट के अलावा वीडियो विश्लेषण उपकरण, टैक्टिकल व्हाइटबोर्ड और मसाज टेबल जैसी जरूरी चीजें भी शामिल हैं. यह सामान फ्लोरिडा से कंसास सिटी भेजा जा रहा था.

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

मामले की जांच कंसास सिटी पुलिस कर रही है. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद ही चोरी की सही जानकारी सामने आ सकेगी.

17 जून से क्रोएशिया के साथ होगा मुकाबला

इंग्लैंड ने टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड और कोस्टा रिका के खिलाफ दो वॉर्म-अप मैच स्पोर्ट्से थे और दोनों में जीत हासिल की थी. टीम ने वेस्ट पाम बीच में अपना तैयारी शिविर भी लगाया था. अब हैरी केन की कप्तानी और मैनेजर साइमन टुचेल के मार्गदर्शन में इंग्लैंड 17 जून को क्रोएशिया के खिलाफ अपना पहला मैच स्पोर्ट्सेगा.

ग्रुप-L में हैं इंग्लैंड की टीम

ग्रुप एल में इंग्लैंड के साथ क्रोएशिया, घाना और पनामा शामिल हैं. 1966 की विश्व चैंपियन इंग्लैंड की टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. 2022 में टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी, जबकि 2018 विश्व कप में चौथे स्थान पर रही थी.

यह भी पढ़ें: जीत के बाद सड़कों पर उतरे हजारों ऑस्ट्रेलियाई, VIDEO ने इंटरनेट पर लगाई आग

The post फीफा वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के साथ हो गया कांड, खिलाड़ियों के जूते और ट्रेनिंग किट चोरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top