Hot News

फुटबॉल का फीवर: फीफा फाइनल के कारण मणिपुर में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद

Fifa World Cup Final: शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, ‘‘मणिपुर के राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई अथवा किसी अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों के साथ-साथ सभी प्रशासनी, अनुदानित और निजी महाविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान तथा विश्वविद्यालय 20 जुलाई को बंद रहेंगे.’’

आदेश में यह भी कहा गया है कि 20 जुलाई 2026 को रात 12:30 बजे होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले का राज्यभर के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक आनंद ले सकें, इसी उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है.

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगी भिड़ंत

फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें आमने-सामने होंगी. अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन है, जबकि 16 साल के बाद स्पेन फाइनल में पहुंचा है. आखिरी बार स्पेन ने 2010 में नीदरलैंड को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 Final: फाइनल से पहले लियोनेल मेसी का भावुक पोस्ट, टीम के लिए कही यह बड़ी बात

The post फुटबॉल का फीवर: फीफा फाइनल के कारण मणिपुर में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top