मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को बताया शैतान, कहा- खून का बदला जरूर लेंगे
Mojtaba Khamenei Warns US : मोजतबा खामेनेई ने ईरान के नागरिकों के नाम रविवार को एक लिखित संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा – “हम अपने पिता और जंग में शहीद हुए लोगों के पवित्र खून का बदला जरूर लेंगे. हमारे देश की भी यही मांग है.” उन्होंने अमेरिका और इजराइल को हत्यारा करार देते हुए कहा- “ये हत्यारे बिस्तर पर शांति से मरने का अपना सपना अब सीधे अपनी कब्र तक ही ले जाएंगे.” मोजतबा ने कहा कि अपराधियों के नाम उनके पास दर्ज हैं. पिता के जनाजे में उमड़ी भीड़ को बताया बदलाव की शुरुआत ईरान और इराक में अपने पिता के अंतिम संस्कार में उमड़े लाखों लोगों के हुजूम का जिक्र करते हुए खामेनेई ने कहा कि इस जनसैलाब ने जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का एक नया अध्याय लिख दिया है. उन्होंने कहा: “अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इराक-ईरान में इस विशाल जमावड़े को देखा है. दोनों देशों के आपसी संबंधों को कमजोर करने के लिए जो साजिशें रची गई थीं, वे इस जनसैलाब के सामने पूरी तरह से बेकार और बेअसर साबित हुई हैं.” इससे पहले मोजतबा ने 11 जुलाई को ईरानी नागरिकों के नाम संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने अमेरिका और इजराइल से बदला लेने का संकल्प लिया था. घायल मोजतबा अब तक नहीं आए सामने हवाई हमले में खुद घायल होने के कारण मोजतबा खामेनेई अपने पिता के अंतिम संस्कार के किसी भी कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके थे. हमले के बाद से वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और न ही उनका कोई वीडियो या ऑडियो जारी हुआ है. अब तक मोजतबा का संदेश लिखित रूप में ही सामने आया है. इस्लामाबाद MoU से पीछे हटा ईरान, खाड़ी में भीषण टकराव ईरान ने इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ होने वाले समझौते से खुद को अलग कर लिया है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने लगातार 7वीं रात ईरान पर हवाई हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सहयोगियों को निशाना बनाया. ये भी पढ़ें: कुवैत का दावा : ईरानी मिसाइल और ड्रोन से हमला, अलर्ट मोड पर एयर डिफेंस सिस्टम The post मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को बताया शैतान, कहा- खून का बदला जरूर लेंगे appeared first on Naya Vichar.

