Hot News

बंगाल चुनाव से 4 दिन पहले दुर्गापुर में बंद हो गये मयखाने, शराब पीने वाले परेशान

जरूरी बातें

Durgapur Liquor Shops Closed| दुर्गापुर, नीरज श्रीवास्तव : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले आबकारी विभाग और चुनाव आयोग के एक फरमान ने शराब के शौकीनों को परेशान कर दिया है. दुर्गापुर शहर समेत पूरे जिले में सोमवार सुबह से ही शराब की दुकानें बंद कर दी गयीं.

पहले 48 घंटे पहले बंद होती थीं शराब की दुकानें

आमतौर पर चुनाव से 48 घंटे पहले शराब की दुकानें बंद होती थीं, लेकिन इस बार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए वोटिंग से 96 घंटे यानी पूरे 4 दिन पहले ही दुकानों पर ताला जड़ दिया. अचानक हुए इस फैसले से सुरा प्रेमियों में भारी निराशा और बेचैनी देखी जा रही है.

प्रशासन ने क्यों बदला ड्राई डे का नियम?

आबकारी विभाग के अनुसार, चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है. अक्सर देखा गया है कि चुनाव से ठीक पहले शराब की मांग काफी बढ़ जाती है. इससे हिंसा और विवाद की आशंका बढ़ जाती है.

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासनी शराब डिपो से सप्लाई भी रोकी गयी

प्रशासन का यह भी मानना है कि चुनाव से पहले मतदाताओं को शराब का लालच देकर प्रभावित करने की कोशिश की जाती है. इस प्रलोभन को रोकने के लिए शराबबंदी की अवधि को 48 घंटे से बढ़ाकर 96 घंटे कर दिया गया है. दुकानों के साथ-साथ प्रशासनी शराब डिपो से भी सप्लाई रोक दी गयी है, ताकि कोई स्टॉक जमा न कर सके.

Durgapur Liquor Shops Closed: दुकानों पर पहुंचे लोग हुए निराश

सोमवार को जैसे ही लोग अपनी नियमित जरूरतों के लिए दुकानों पर पहुंचे, उन्हें वहां सन्नाटा मिला. शराब प्रेमियों का कहना है कि जब वोटिंग में अभी 3 दिन बचे हैं, तो दुकानें आज से ही क्यों बंद कर दी गयीं? कई लोगों ने 20 अप्रैल की रात तक अपनी जरूरत का स्टॉक जुटाने की योजना बनायी थी, लेकिन अचानक दुकानें बंद होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में हिंसा बर्दाश्त नहीं, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगी 2,193 क्विक रिस्पांस टीमें

पश्चिम बर्धमान की 9 सीटों पर सुरक्षा का पहरा

पश्चिम बंगाल के जिन 16 जिलों में 23 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग होगी, उनमें पश्चिम बर्धमान जिले की 9 महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं. दुर्गापुर के औद्योगिक क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच शराबबंदी को कड़ाई से लागू करना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

दुर्गापुर की गलियों में मयखानों पर लगे ‘दुकान बंद’ के बोर्ड

दुकान मालिकों ने स्पष्ट किया है कि वे केवल प्रशासनी आदेश का पालन कर रहे हैं. फिलहाल, दुर्गापुर की गलियों में मयखानों के बाहर लगे ‘दुकान बंद’ के बोर्ड शराब के शौकीनों के लिए किसी झटके से कम नहीं है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 में ‘झूठ’ का सहारा ले रही TMC? SIR को NRC बताकर डराने और ‘फिश बैन’ की अफवाह का आरोप

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

नंदीग्राम की जंग का पूरा हिसाब : एक-एक वोट के लिए ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी ने कितना बहाया पैसा?

बंगाल चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए AI और ‘बॉडी कैम’ का पहरा, बूथों पर 100 मीटर की ‘लक्ष्मण रेखा’

The post बंगाल चुनाव से 4 दिन पहले दुर्गापुर में बंद हो गये मयखाने, शराब पीने वाले परेशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top