Hot News

बारिश में धुला IPL फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन, जानिए बीसीसीआई का नियम 

IPL Final Rain Rules: आईपीएल 2026 का महामुकाबला रविवार (31 मई) को आरसीबी और गुजरात के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाना है. दोनों ही टीमें ट्रॉफी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है. लेकिन फैंस के मन में एक बड़ा सवाल घूम रहा है कि अगर इस खिताबी मुकाबले में बारिश ने खलल डाला और मैच रद्द हो गया, तो चमचमाती ट्रॉफी किस टीम के हाथ लगेगी. आइए जानते हैं आईपीएल के ऑफिशियल नियमों के मुताबिक ऐसी स्थिति में विजेता का फैसला कैसे होता है.

5-5 ओवर का मैच जरूरी

अगर बारिश के कारण मैच समय पर शुरू नहीं हो पाता है, तो अंपायर्स मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवरों का मुकाबला कराने की पूरी कोशिश करेंगे. इसके लिए रात के करीब 12:00 से 12:20 बजे तक का समय कट-ऑफ माना जाता है.

सुपर ओवर से फैसला

यदि मैदान की स्थिति ऐसी नहीं होती कि 5-5 ओवर का स्पोर्ट्स भी कराया जा सके, तो विजेता का फैसला सुपर ओवर के जरिए होगा. इसके लिए कट-ऑफ टाइम रात के करीब 1:00 बजे तक हो सकता है.

रिज़र्व डे का नियम

आईपीएल प्लेऑफ़ और फाइनल मैचों के लिए बीसीसीआई हमेशा एक ‘रिज़र्व डे’  सुरक्षित रखता है. अगर रविवार (31 मई) को बारिश के कारण स्पोर्ट्स बिल्कुल संभव नहीं हो पाता है, या मैच शुरू होकर बीच में रुक जाता है, तो मैच को अगले दिन यानी सोमवार (1 जून) को वहीं से आगे शुरू किया जाएगा.

अगर रिज़र्व डे पर भी मैच रद्द हो गया

अगर आईपीएल का फाइनल मैच रिज़र्व डे पर भी बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो जाता है, तो लीग स्टेज की अंक तालिका में नंबर 1 पर रहने वाली टीम को आईपीएल का चैंपियन घोषित कर दिया जाता है. यहाँ ट्रॉफी शेयर नहीं की जाती.

RCB के पास इतिहास रचने का मौका

RCB के पास इस बार इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करने का एक सुनहरा मौका है. टीम की नजरें लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने पर टिकी हैं. गौरतलब है कि पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में बेंगलुरु ने रजत पाटीदार की कप्तानी में अपना 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहला ऐतिहासिक खिताब जीता था. इस बार फिर आरसीबी लगातार दूसरा टाइटल अपने नाम करने के लिए पूरा जोर लगाएगी.

यह भी पढ़े- आज आरसीबी और गुजरात में टक्कर, दोनों टीमों की दूसरी ट्रॉफी पर नजरें

The post बारिश में धुला IPL फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन, जानिए बीसीसीआई का नियम  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top