Hot News

बिहार के 8 लाख से ज्यादा लोगों को दिए जायेंगे 7-7 हजार रुपये, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

Flood Victim Relief Fund: बिहार में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. कई जिलों में बाढ़ की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है. लेकिन इस बीच प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जरूरी फैसला लिया है. बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन की ओर से सहायता राशि दी जाएगी.

579.23 करोड़ सहायता देने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 8 लाख से भी ज्यादा बाढ़ पीड़ितों को 7-7 हजार रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किए. बाढ़ पीड़ितों के खाते में डीबीटी के माध्यम से बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जायेंगे. यह फैसला पीड़ितों के लिए बेहद खास माना जा रही है. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों की लिस्ट मंगा ली गई है. इन परिवारों को 579.23 करोड़ अनुग्रह सहायता के तौर दिए जाने की तैयारी है.

15 जिलों में लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार के 15 जिलों में करीब 49.36 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं. कई इलाकों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पटना में गंगा और पुनपुन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. दूसरी तरफ, प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

केंद्र की टीम आएगी बिहार

सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया था कि 16 सितंबर को केंद्र प्रशासन की टीम बिहार पहुंचेगी और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेगी. उन्होंने यह भी बताया था कि यह टीम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आने वाली है. सम्राट चौधरी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने खुद फोन कर उन्हें केंद्रीय टीम के बिहार आने की जानकारी दी.

बिहार की नदियों में उफान बरकरार

नेपाल में हो रही बारिश और पिछले दिनों आई बाढ़ की वजह से बिहार में नदियां उफनाई हुईं हैं. कई नदियां खतरे के लाल निशान के ऊपर बह रही है. आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) की माने तो, फिलहाल 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. इन जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया शामिल है. टोटल 88 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतों के 49.36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

Also Read: दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का DPR तैयार, 865 किमी लंबा बिछेगा ट्रैक, जानिए ताजा अपडेट

The post बिहार के 8 लाख से ज्यादा लोगों को दिए जायेंगे 7-7 हजार रुपये, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top