Hot News

SIR में दावा और आपत्ति का आज अंतिम अवसर, 15 सितंबर के बाद शुरू होगा निपटारे का चरण

रांची. झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है. इसके बाद प्रक्रिया के अगले चरण में दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जायेगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को होगा.

इधर, एसआइआर के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं.

पहली बार नाम जुड़वाने के लिए 4,70,542 आवेदन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की 14 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार 13 सितंबर तक मतदाता सूची में पहली बार नाम जुड़वाने के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र हिंदुस्तानीय नागरिकों द्वारा फॉर्म-6 के माध्यम से 4,70,542 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.

इनमें अकेले 13 सितंबर को 16,224 आवेदन आये हैं. वहीं, विदेश में रहनेवाले हिंदुस्तानीय नागरिकों के मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए फॉर्म-6ए के तहत अब तक 84 आवेदन मिले हैं.

ये भी पढ़ें: चुटुपालू घाटी बनी डेंजर जोन: हर दिन मौत का खतरा, 4 माह में ब्रेक फेल से 18 हादसे, 8 की मौत; सुरक्षा इंतजाम बेअसर

नाम हटाने के लिए अब तक आये 5,576 आवेदन

मतदाता सूची में किसी नाम को हटाने, मृत्यु, स्थानांतरण, डुप्लीकेट नाम आदि के संबंध में आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से कुल 5,576 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 13 सितंबर को 99 आवेदन आये.

नाम और पते में सुधार के लिए 2,98,871 आवेदन

मतदाता सूची में नाम, पता समेत अन्य विवरण में सुधार अथवा संशोधन के लिए फॉर्म-8 के तहत कुल 2,98,871 आवेदन प्राप्त हुए हैं. 13 सितंबर को 12,899 लोगों ने फॉर्म-8 जमा किया.

ये भी पढ़ें: रांची में सिरफिरे आशिक ने दोस्तों संग लिया खौफनाक बदला: युवक का अपहरण कर जंगल में नग्न किया, सिगरेट से दागा

The post SIR में दावा और आपत्ति का आज अंतिम अवसर, 15 सितंबर के बाद शुरू होगा निपटारे का चरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top