Bihar MLC Election 2026: बिहार में विधान परिषद चुनाव होने वाला है. इसे लेकर आज नामांकन के आखिरी दिन कई उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया. एनडीए की बात करें तो, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार विधानसभा संजय झा के साथ पहुंचे. विधानसभा में उन्होंने चुनाव के लिए नामांकन किया. साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, विधान परिषद सदस्य के रूप में नामांकन दाखिल करने आया हूं. पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, उसके लिए धन्यवाद. पिताजी ने जो विकसित बिहार का सपना देखा है, उसे पूरा करूंगा.
विधानसभा में पवन सिंह ने किया नामांकन
इसके साथ ही बीजेपी नेता और पावर स्टार पवन सिंह ने भी आज नामांकन किया. पवन सिंह अपनी लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लग्जरीयस लैंड क्रूजर गाड़ी से विधानसभा पहुंचे थे. इस वजह से कई लोगों का ध्यान उन्होंने अपनी ओर आकर्षित किया. साथ ही इस दौरान उनके समर्थकों और अन्य नेताओं की भी भारी भीड़ दिखी. पवन सिंह के साथ उनके बड़े भाई गुड्डू सिंह भी पहुंचे थे. इस दौरान पवन सिंह के नामांकन पर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है. साथ ही उन्होंने बीजेपी को धन्यवाद भी कहा. लेकिन मीडिया से पवन सिंह ने कोई बातचीत नहीं की. इसके अलावा एनडीए के कई उम्मीदवारों ने नामांकन किया.
विधानसभा में कई बड़े नेताओं की रही मौजूदगी
एनडीए के सभी उम्मीदवार आज नामांकन करेंगे. कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है जबकि कुछ उम्मीदवार थोड़ी देर में करेंगे. ऐसे में सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और चिराग पासवान समेत बिहार प्रशासन के अन्य मंत्री मौजूद रहे. जबकि महागठबंधन की ओर से किसी भी बड़े नेता की मौजूदगी नहीं दिखी. महागठबंधन की ओर से आज सुबह सुनील कुमार सिंह अकेले नामांकन करने पहुंचे थे.
दीपक प्रकाश को लेकर क्या बोले मंत्री?
आज MLC चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार अपना नामांकन कर रहें हैं, जिसमें NDA के 9 उम्मीदवार हैं और राजद के एक उम्मीदवार हैं. लेकिन मंत्री दीपक प्रकाश का नाम नहीं होने पर जेडीयू से बिहार प्रशासन के मंत्री श्रवण कुमार ने गेंद बीजेपी के पाले में फेंक दिया. मंत्री श्रवण कुमार ने दीपक प्रकाश के नाम को लेकर कहा कि यह फैसला बीजेपी को करना था लेकिन बीजेपी ने उनका नाम एनडीए उम्मीदवार की लिस्ट में नहीं दिया है.
Also Read: सीएम सम्राट ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
The post बिहार MLC चुनाव: चमचमाती लैंड क्रूजर से नामांकन करने पहुंचे पवन सिंह, निशांत कुमार समेत इन नेताओं ने भी किया नॉमिनेशन appeared first on Naya Vichar.

