Hot News

बिहार MLC चुनाव: सारण सीट पर त्रिकोणीय तो पटना स्नातक पर मुकाबला रोचक

Bihar MLC Election: विधान परिषद की 8 सीटों के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार का शोर बुधवार शाम थम गया. शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा. मतदान केंद्रों पर बैलेट बॉक्स को पहुंचाने का काम गुरुवार रात तक पूरा कर लिया जायेगा.

कितने बनाए गए मतदान केंद्र?

इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 335 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन पर कुल 5,32,547 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 4.92 लाख स्नातक और 40 हजार शिक्षक मतदाता हैं. मतों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी.

पदाधिकारियों ने जारी किया टॉल फ्री नंबर

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण, पटना, तिरहुत और दरभंगा सीटों में सारण की सबसे अधिक चर्चा है. मतदान को लेकर सभी संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की ओर से 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जाएगा. इसके लिए टॉल फ्री नंबर भी उपलब्ध रहेगा. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मी गुरुवार को ही रवाना हो जायेंगे.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में रालोमो से निलंबित रामपुकार सिन्हा के चुनाव मैदान से हटने के बाद जदयू के आनंद पुष्कर का मुकाबला जनसुराज के अफाक अहमद और राजद के जयराम यादव से है. अफाक अहमद वर्तमान में इसी सीट से विधान पार्षद हैं. पिछले चुनाव में उन्होंने आनंद पुष्कर को हराया था. राजद के जयराम यादव भी मैदान में है.
  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद के डॉ. संजीव कुमार का मुकाबला भाजपा के नवल किशोर यादव से है. जनसुराज से दिव्या ज्योति और कांग्रेस से संजय कुमार भी मैदान में है.
  • तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह और हिंदुस्तानीय कम्युनिस्ट पार्टी के संजय कुमार के बीच मुकाबला है. यहां जनसुराज के श्यामनंद यादव भी चुनौती पेश कर रहे हैं.
  • दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस, जदयू और राजद के बीच मुकाबला है. कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा का सामना जदयू के घनश्याम रॉय से है. जबकि राजद ने कुमर राऊत को उम्मीदवार बनाया है.

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

  • स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना सीट का मुकाबला सबसे अधिक चर्चा में है. यहां जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मैदान में उतरे अनुज सिंह को जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का समर्थन मिल रहा है. राजद से छात्र नेता दिलीप कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं.
  • तिरहुत में निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी, जदयू के अभिषेक झा और राजद की रश्मि विनायक के बीच मुकाबला है.
  • दरभंगा में राजद के अनिल कुमार झा, भाजपा के सर्वेश कुमार और कांग्रेस से रजनीकांत पाठक के बीच टक्कर है.
  • कोसी निर्वाचन क्षेत्र में एनके यादव, राजद के नीतेश कुमार और कांग्रेस के मनोज कुमार के बीच मुकाबला होगा.

Also Read: बिहार में सुबह-शाम बढ़ रही ठंड, 27 अक्टूबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी, जानिए अपने जिले का हाल

The post बिहार MLC चुनाव: सारण सीट पर त्रिकोणीय तो पटना स्नातक पर मुकाबला रोचक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top