Hot News

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार में पहला मुठभेड़, कुख्यात फैकन को पुलिस ने मारी गोली

Encounter In Bihar: भोजपुर जिले में भरत तिवारी के एनकाउंटर के 16 दिनों के बाद फिर अपराधियों का एनकाउंटर शुरू हो गया है. सीतामढ़ी जिले में मोस्ट वांडेट अपराधी फैकन कुमार को पुलिस ने गोली मारी. फैकन के पैर में गोली लगी है. इस दौरान फैकन समेत 4 अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

लूटकांड का आरोपी है फैकन कुमार

पूरी घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फैकन कुमार सीएसपी संचालक से लूटकांड का आरोपी है. फैकन ने गुरुवार को ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी. जांच-पड़ताल के दौरान ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फैकन अपने कुछ साथियों के साथ रीगा थाना इलाके में है.

पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

गुप्त सूचना के आधार पर ही पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने उस इलाके को घेर लिया. पुलिस से घिरता देख फैकन और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई. इस दौरान गोली फैकन के पैर में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान फैकन के अन्य साथियों को भी पकड़ा गया.

बिहार की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

मौके से ये सब किए गए बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मौके से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, दो कारतूस और लूटकांड के दौरान लूटी गई एक बाइक को भी बरामद किया गया है. बताया यह भी जा रहा है कि फैकन कुमार पर परसौनी थाने में पहले से लूट और डकैती मामले में ही कई मामले दर्ज हैं.

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद 16वें दिन फिर एनकाउंटर

भोजपुर के बिलौटी गांव में 17 जून को पुलिस ने भरत तिवारी का एनकाउंटर किया था. इसका जमकर विरोध लोगों ने किया था. लोगों ने इसे फेक एनकाउंटर बताया था. यह मामला सिर्फ आम लोग नहीं बल्कि सियासत तक भी गरमाया हुआ है. कई पुलिसकर्मियों पर मामले दर्ज किए गए. भरत तिवारी के बाद किसी भी अपराधी का एनकाउंटर नहीं किया गया था. ऐसे में अब 16वें दिन सीतामढ़ी में कुख्यात का पुलिस ने एनकाउंटर किया.

Also Read: बिहार में 29.56 करोड़ रुपये से बदलेगी बीरपुर एयरपोर्ट की तस्वीर, 3 किमी लंबा बनेगा रनवे, सीमांचल इलाके में फायदा

The post भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार में पहला मुठभेड़, कुख्यात फैकन को पुलिस ने मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top