Hot News

भरत तिवारी के गांव पहुंचीं पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी, न्याय मिलने तक परिवार का साथ नहीं छोड़ूंगी-ज्योति सिंह

Bharat Tiwari Encounter : (मिथिलेश्वर प्रसाद सिन्हा) आरा में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के मामले में अब चर्चित हस्तियां भी पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आने लगी हैं. भोजपुरी अभिनेता एवं गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह मंगलवार को बिलौटी गांव पहुंचीं और भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

Arrah Tiwari: भरत तिवारी के घर पहुंचीं ज्योति सिंह

भरत तिवारी के घर पहुंचते ही ज्योति सिंह ने सबसे पहले उनके परिजनों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ काफी देर तक बातचीत की और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की.

Bharat Tiwari Case : बातचीत के दौरान हुई भावुक

परिजनों से बातचीत के दौरान ज्योति सिंह भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के साथ अन्याय हुआ है और इस मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है.

Bhojpur News :दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

ज्योति सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उनके अनुसार यदि दोषियों पर कार्रवाई होती है तो इससे पीड़ित परिवार का न्याय व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत होगा.

न्याय मिलने तक साथ रहने का किया वादा

ज्योति सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि वह भरत तिवारी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं. उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका समर्थन जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया.

गांव में जुटी समर्थकों और ग्रामीणों की भीड़

ज्योति सिंह के बिलौटी पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक वहां पहुंच गए. लोगों ने उनसे मुलाकात कर मामले में न्याय की मांग रखी. इस दौरान गांव में भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा.

Bihar News : भरत तिवारी मामले में बढ़ रहा समर्थन

भरत तिवारी की मौत के बाद लगातार विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और चर्चित हस्तियों का पीड़ित परिवार के समर्थन में पहुंचना जारी है. इससे मामले को लेकर लोगों की दिलचस्पी और न्याय की मांग लगातार तेज होती जा रही है.

Also Read : जहानाबाद में शराब छापेमारी के दौरान बवाल, उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, रोड़ेबाजी में 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

The post भरत तिवारी के गांव पहुंचीं पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी, न्याय मिलने तक परिवार का साथ नहीं छोड़ूंगी-ज्योति सिंह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top