Hot News

भीषण गर्मी से राहत पाने ककोलत जलप्रपात में उमड़े सैलानी

पहुंच रहे हैं हजारों पर्यटक प्रतिदिन, इस बार जाम से राहत

फ़ोटो:-

कैप्शन:- ककोलत जलप्रपात में सैलानियों की भीड़.

प्रतिनिधि, गोविंदपुरबिहार में लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोग अब राहत के लिए प्राकृतिक स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं. गोविंदपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात इन दिनों सैलानियों की भारी भीड़ से गुलजार है. गर्मी की छुट्टियां और सप्ताहांत मिलते ही हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं.

हर दिन हजारों सैलानियों के साथ-साथ हजारों वाहन भी जलप्रपात तक पहुंच रहे हैं, लेकिन इस बार स्थिति पहले से काफी बेहतर है. प्रशासन द्वारा की गयी समुचित पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट के चलते भीषण जाम की समस्या से सैलानियों को राहत मिल रही है. जलप्रपात मार्ग पर पुलिस बल और होमगार्ड की तैनाती की गयी है, जो यातायात को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. सैलानियों की भीड़ के बीच एक बात जो सबका ध्यान खींच रही है, वह है मुख्य आकर्षण बना ‘I AM AT KAKOLAT’ सेल्फी प्वाइंट का क्षतिग्रस्त होना. यह प्वाइंट न केवल पर्यटकों के लिए एक यादगार स्थान रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर ककोलत की पहचान भी बना था. अब इसका क्षतिग्रस्त होना पर्यटकों के लिए निराशाजनक साबित हो रहा है. कई लोगों ने इसे जल्द मरम्मत करने की मांग की है. जलप्रपात की ठंडी धाराओं में नहाकर लोग गर्मी से राहत पा रहे हैं. परिवार के साथ पिकनिक मनाने वालों की संख्या बढ़ रही है. शिशु, युवा, बुजुर्ग सभी प्राकृतिक शीतलता का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

भीड़ से स्थानीय दुकानदारों का पौ-बारह

सैलानियों की बढ़ती भीड़ से स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों को अच्छा लाभ हो रहा है. खाने-पीने के स्टॉल, खिलौनों की दुकानें, पार्किंग सेवाऐं सभी जगह ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. हालांकि भीड़ बढ़ने से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. प्रशासन द्वारा डस्टबिन की व्यवस्था की गयी है, लेकिन जागरूकता की कमी से कुछ स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने लगे हैं. ककोलत में इस बार की व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं बेहतर मानी जा रही है. पुलिस, पानी की उपलब्धता, शौचालय व्यवस्था और पार्किंग इन सभी पर प्रशासन की पकड़ मजबूत नजर आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post भीषण गर्मी से राहत पाने ककोलत जलप्रपात में उमड़े सैलानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top