Hot News

भूमि दान करने वाले लोग भगवान के स्वरूप, उनके योगदान से पीढ़ियों को मिल रही शिक्षा : विजय चौधरी

खजुरी हाईस्कूल में दाता सम्मान समारोह आयोजित, उपमुख्यमंत्री ने कहा- भूमि दाताओं का समाज के प्रति गहरा लगाव प्रेरणादायक

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | प्रखंड क्षेत्र के पीएमश्री +2 राजकीय हर्षित उच्च विद्यालय अख्तेयारपुर खजुरी में सोमवार को दाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन बिहार प्रशासन के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले दाताओं को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विद्यालय के लिए जमीन दान करने वाले लोग भगवान के स्वरूप होते हैं। भूमि दान करने वालों को समाज में सम्मान और भगवान का दर्जा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए जमीन दान करने वाले लोगों का शिक्षा के प्रति गहरा लगाव रहा होगा। ऐसे भूमि दाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय की स्थापना के बाद यहां से हजारों छात्र शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़े हैं। स्कूल के लिए जमीन देने वाले ग्रामीणों और विद्यालय का संचालन करने वाली प्रशासन के प्रयासों का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। करीब 60 वर्ष पूर्व जब लोगों ने विद्यालय के लिए जमीन दान की होगी, तब उन्हें यह सोचकर कितनी खुशी हुई होगी कि इस जमीन पर बनने वाले विद्यालय से आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरायरंजन के लोगों ने उन्हें ऊंचाई तक पहुंचाया है और उन्होंने भी सरायरंजन को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में किसी को निराश नहीं होने दिया जाएगा।

विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि प्रखंड में एक ही पीएमश्री विद्यालय होना है, जो खजुरी हाईस्कूल को मिला है। उन्होंने इसके लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राध्यापक रामलगन सिंह ने की, जबकि संचालन कुशेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। समारोह को विधायक वीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जयकृष्ण झा, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण राय, चंद्रकांत चौधरी, मित्र कुमार ठाकुर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, अनिल सिंह बाबा, इजहार अशरफ, जयकुमार राय, अमित कुमार सिंह, विशाल कुमार, बबलू झा, सत्यनारायण मिश्र, पूर्व मुखिया नागेश्वर सिंह, बैजनाथ चौधरी, महेंद्र प्रधान, धीरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।

इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण राय ने आगंतुक अतिथियों को चादर, माला और पाग पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top