Hot News

मक्का के पास ड्रोन को लेकर बढ़ा तनाव, भारत ने जताई चिंता, सऊदी और हूतियों के दावे अलग

सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का के पास कथित ड्रोन हमले को लेकर हिंदुस्तान ने चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हिंदुस्तान इस घटना को लेकर चिंतित है और सऊदी अरब की संप्रभु सीमा पर होने वाले हमलों की निंदा करता है. हिंदुस्तान ने क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद जताई है.

मक्का के पास क्या हुआ?

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी के मुताबिक, मंगलवार शाम सऊदी वायु रक्षा ने मक्का के दक्षिण में एक ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया. सऊदी पक्ष का कहना है कि ड्रोन को मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल होने से पहले ही मार गिराया गया.

घटना के बाद मक्का समेत सऊदी अरब के पश्चिमी हिस्सों में सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए. मक्का के लिए इस तरह का हवाई खतरे का अलर्ट इस घटनाक्रम के बीच खास तौर पर महत्वपूर्ण माना गया, क्योंकि यह शहर इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों का केंद्र है और सालाना हज यात्रा का प्रमुख केंद्र है.

हूतियों ने क्या कहा?

सऊदी अरब ने ड्रोन को हूती विद्रोहियों से जोड़ते हुए इसे मक्का की ओर भेजा गया ड्रोन बताया है. हालांकि, हूती पक्ष ने मक्का या किसी इस्लामी पवित्र स्थल को निशाना बनाने से इनकार किया है. हूती नेतृत्वक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अल-फराह ने सऊदी के आरोप को “झूठ” बताया है.

ये भी पढे़ं: स्पेश में हथियार तैनात कर रखा है अमेरिका, चीन ने इसे स्पेश में वॉर की तैयारी कहा

हिंदुस्तान ने क्या कहा?

हिंदुस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम मक्का के पास ड्रोन हमले को लेकर बहुत ही चिंतित हैं.” हिंदुस्तान ने सऊदी अरब की संप्रभु सीमा पर होने वाले हमलों और नागरिकों की जान तथा बुनियादी ढांचे को खतरे में डालने वाली कार्रवाइयों की निंदा की.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मक्का के पास हुई घटना इसलिए भी विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि इस शहर का दुनिया भर के मुसलमानों के लिए विशेष महत्व है. हिंदुस्तान ने क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद जताई है.

ये भी पढे़ं: शहजाद भट्टी नेटवर्क को आतंकी संगठन किया घोषित, हथियार-ड्रग्स से सोशल मीडिया तक फैला था इसका जाल?

बढ़ रहा है सऊदी-हूती तनाव

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. पिछले एक सप्ताह में सऊदी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को हुए हमलों में 13 नागरिक घायल हुए थे.

The post मक्का के पास ड्रोन को लेकर बढ़ा तनाव, हिंदुस्तान ने जताई चिंता, सऊदी और हूतियों के दावे अलग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top