सूडान के सुदूर इलाके में स्थित एक सोने की खदान ढहने से कम से कम 67 लोगों की मौत हो गई है. यह जानकारी एक चिकित्सा समूह और जीवित बचे लोगों के हवाले से न्यूज एजेंसी एपी ने दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूडान के वेस्ट कोर्डोफन स्टेट में स्थित सोने की खदान में यह दुर्घटना हुई.
खदान ढहने की घटना मंगलवार देर रात हुई
यह हादसा वेस्ट कोर्डोफान प्रांत के नूहूद शहर में अल-जारा सोने की खदान में हुआ. यह इलाका अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के नियंत्रण में है, जो पिछले तीन साल से ज्यादा समय से देश की सेना के साथ लड़ाई लड़ रही है. हादसे में बचे हुए लोगों ने बताया कि खदान ढहने की घटना मंगलवार देर रात हुई और कई लोग अब भी लापता हैं. चिकित्साकर्मियों के समूह ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि मलबे में दबे लोगों या जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान अभी जारी है.
ये भी पढ़ें: मक्का के पास ड्रोन को लेकर बढ़ा तनाव, हिंदुस्तान ने जताई चिंता, सऊदी और हूतियों के दावे अलग
The post Breaking News : सूडान में सोने की खदान ढहने से कम से कम 67 लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.