Hot News

मौसम: दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, चलेगी आंधी, आया IMD का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 31 मई से 1 जून के दौरान जबकि राजस्थान में अगले 7 दिनों तक 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 31 मई से 3 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

31 मई से 4 जून के बीच कोंकण और गोवा में, 31 मई से 4 जून तक मध्य महाराष्ट्र में, 31 मई से 3 जून तक मराठवाड़ा में जबकि 31 मई से 5 जून तक गुजरात राज्य में गरज-चमक और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

तेलंगाना और तमिलनाडु के अलावा यहां होगी बारिश

31 मई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल एवं उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 31 मई से 3 जून के दौरान गरज-चमक, बिजली और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान में बारिश

राजस्थान का एक बड़ा हिस्सा शनिवार (30 मई) दोपहर बाद आए धूल भरे तेज अंधड़ से प्रभावित हुआ लेकिन बारिश होने से लोगों को कई दिन की भीषण गर्मी से राहत भी मिली. मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की गतिविधियां अगले चार पांच दिन जारी रहने की संभावना है. ऐसे में अगले कुछ दिन अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने के अलावा ‘लू’ से राहत बने रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR, यूपी और हरियाणा में भारी बारिश, राजस्थान में धुल भरी आंधी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में शनिवार को तेज हवाएं चलने और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ‘येलो अलर्ट’ रविवार तक प्रभावी रहेगा. विभाग ने कहा कि रविवार को हल्की वर्षा, गरज-चमक, बिजली चमकने के अलावा शाम के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. रविवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

The post मौसम: दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, चलेगी आंधी, आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top