Hot News

रामगढ़ में सड़क हादसा: बारलोंग में मौत बनकर दौड़ा कोयला लदा ट्रक, सात की दर्दनाक मौत

सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार की रिपोर्ट

Ramgarh Accident News: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग स्थित बारलोंग के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया, जहां एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. हादसे में मरने वाले 6 मारंग मर्चा गांव के हैं. एक अन्य समाजसेवी की मौत. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है. इस दुखद घटना के बीच मुस्लिम समाज सद्भावना की मिसाल कायम की और मुहर्रम का जुलूस नहीं निकालने का फैसला लिया है.

आमने-सामने की टक्कर में पिकअप वाहन के उड़े परखच्चे 

जानकारी के अनुसार, पिकअप सवारी वाहन में सवार ताशा पार्टी के सदस्य गोला से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कोयला लदे एलपी ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए. दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर कई किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलने पर रजरप्पा, रामगढ़ और गोला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. 

पुलिस ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान 

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य करने में जुटी हुई थी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. वहीं, प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गया है. 

तीन दिनों में 12 लोगों की हुई मौत

ramgarh accident barlong
ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे आजसू नेता

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के साथ आजसू नेता पीयूष चौधरी, मुखिया रेखा देवी बारलोंग स्थित एनएच- 23 में ही धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों का कहना था कि पिछले तीन दिनों में एक ही स्थान पर 12 लोगों की मौत हो गई. लेकिन रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने को लेकर कोई विशेष पहल नहीं की गई. ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण करने, स्ट्रीट लाइट लगाने, डिवाइडर, सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित कई मांग की. घटना की सूचना पर एसडीपीओ अनूप रंजन, हेडक्वार्टर डीएसपी अकरम रज्जा, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक

यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

The post रामगढ़ में सड़क हादसा: बारलोंग में मौत बनकर दौड़ा कोयला लदा ट्रक, सात की दर्दनाक मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top