Hot News

रीजनल कमांडर समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 11 हथियार समेत 1562 कारतूस सौंपा

राजलक्ष्मी की रिपोर्ट

रांचीः हेमंत प्रशासन को ‘नई दिशा- नई पहल अभियान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है. झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय कुल 16 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. 2 महीने के अंदर ये झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. आत्मसमर्पण करनेवालों में एक रीजनल कमांडर (आरसीएम), तीन जोनल कमांडर (जेडसीएम), तीन सब-जोनल कमांडर (एसजेडसीएम), छह एरिया कमांडर (एसीएम) और तीन कैडर स्तर के सदस्य शामिल हैं.

मौके पर राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि मुझे आशा है कि जिन्होंने भी आज सरेंडर किया है उन्हें आज झारखंड प्रशासन की पॉलिसी का लाभ मिलेगा. बता दें, सरेंडर करने वालों में 14 माओवादी चाईबासा के हैं जबकि 2 लातेहार के हैं. चाईबासा में अब एक्टिव नक्सलियों की संख्या 6 बची है, जबकि पूरे राज्यभर में एक्टिव नक्सलियों की संख्या 20 ही बची है. सरेंडर के दौरान इन नक्सलियों ने कुल 11 हथियार, 38 मैगजीन और 1562 राउंड कारतूस पुलिस के हवाले किए.

नक्सलियों द्वारा पुलिस को सौंपे गए हथियार

सरेंडर करने वाले नक्सली के नाम

  1. संतोष उरांव उर्फ बासुदेव दा उर्फ गांधी उर्फ दिलीप उर्फ संजय महतो उर्फ बासूकू उर्फ श्याम (पिता – माधव महतो उर्फ लोधा महतो, गम्हर, थाना – पीरटाड़, गिरिडीह) – रैंक आरसीएम, 15 लाख का इनामी. बरामदगी: इंसास राइफल – 01, मैगजीन – 05, कारतूस – 136 राउंड.
  2. संतोष मांझी उर्फ जगबंधु (पिता – मंझला मांझी, तिलैया, थाना – विष्णुगढ़, हजारीबाग) – रैंक जेडसीएम, 32 कांड. बरामदगी: इंसास राइफल – 01, मैगजीन – 05, कारतूस – 125 राउंड.
  3. चंदन लोहरा (पिता – एतवा लोहरा, बारीगढ़ा, थाना – अड़की, खूंटी) – रैंक जेडसीएम, 78 कांड, 10 लाख का इनामी. बरामदगी: एके-47 राइफल – 01, मैगजीन – 02, कारतूस – 129 राउंड.
  4. जयकांत मुंडा उर्फ गूंगा उर्फ बंगाली (पिता – स्व. जादा मुंडा, पत्नी – मणिका मुंडा, झिरपानी, थाना – कोइड़ा, सुंदरगढ़, ओडिशा) – रैंक जेडसीएम, 38 कांड. बरामदगी: एके-47 राइफल – 01, मैगजीन – 02, कारतूस – 100 राउंड.
  5. राजनाथ हांसदा उर्फ गुना हांसदा (पिता – मुसुंगू हांसदा, हतनाबुरू, थाना – छोटानागरा, प. सिंहभूम) – रैंक एसजेडसीएम, 06 कांड. बरामदगी: एचके-33 राइफल – 01, एलएमजी मैगजीन – 03, कारतूस – 208 राउंड.
  6. अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल (पिता – भोंदुआ तुरी, चैनपुर, थाना – पेशरार/बगडू, लोहरदगा) – रैंक एसजेडसीएम, 22 कांड, 05 लाख का इनामी. बरामदगी: इंसास राइफल – 01, मैगजीन – 04, कारतूस – 150 राउंड.
  7. सुखलाल बिरंजिया उर्फ अकेला (पिता – स्व. चांदो बिरंजिया, कबरी कोटाम- बारीबांध, थाना – गारू, लातेहार) – रैंक एसजेडसीएम, 12 कांड, 05 लाख का इनामी. कोई हथियार बरामद नहीं.
  8. सुरेश होनहागा उर्फ सोनाराम होनहागा उर्फ सोना (पिता – कांडे होनहागा, थलकोबाद, टोला-दुमांगदिरी, थाना – छोटानागरा, पश्चिम सिंहभूम) – रैंक एसीएम, 33 कांड, 02 लाख का इनामी. बरामदगी: इंसास राइफल – 01, मैगजीन – 05, कारतूस – 125 राउंड.
  9. एतवारी मांझी उर्फ सोनोत उर्फ संत उर्फ शनिचरवा (पिता- मंझला मांझी, मोहनपुर जबरदाहा, थाना – मधुबन, गिरिडीह) – रैंक एसीएम, 09 कांड. बरामदगी: इंसास राइफल – 01, मैगजीन – 05, कारतूस – 125 राउंड.
  10. देवान मुर्मू उर्फ शनिचर (पिता- बुधन मुर्मू, मोहनपुर, थाना – निमियाघाट, गिरिडीह) – रैंक एसीएम, 06 कांड. बरामदगी: इंसास राइफल – 01, मैगजीन – 04, कारतूस – 125 राउंड.
  11. सुमित्रा सुरीन (पिता- तुरी सुरीन, तिरिलबुरू, छोटा कुईडा, थाना – गोईलकेरा, पश्चिम सिंहभूम) – रैंक एसीएम, 15 कांड. कोई हथियार बरामद नहीं.
  12. चंपा मंझियाईन उर्फ गुड़िया ( पिता- रामदेव मुर्मू, गोरगोरवा, थाना – नावाडीह, बोकारो) – रैंक कैडर, 05 कांड. बरामदगी: यूएस कार्बाइन राइफल – 01, मैगजीन – 02, कारतूस – 95 राउंड.
  13. रिसिव (पिता- बुधु सोय, माईलपी, टोला- सोयसाई, थाना – सोनुआ, पश्चिम सिंहभूम) – रैंक एसीएम, 18 कांड, 02 लाख का इनामी. कोई हथियार बरामद नहीं.
  14. सालमी मुंडा उर्फ पारूल (पिता- पांडा मुडा, पति – चंदन लोहरा, बारूहातु, थाना – बुंडू, रांची) – रैंक एसीएम, 06 कांड. बरामदगी: एम-16 राइफल – 01, मैगजीन – 01, कारतूस – 244 राउंड.
  15. मुन्नी सुरीन उर्फ मुरीन सुरीन (पिता – सतीश सुरीन, लोवाबेड़ा, थाना – सोनुआ, पश्चिम सिंहभूम) – रैंक कैडर, 14 कांड, कोई हथियार बरामद नहीं.
  16. सीता मुंडा, (पिता- बुला मुंडा, रोलाहातू, थाना-कुचाई, जिला- सरायकेला-खरसावां)- रैंक कैडर, 03 कांड, कोई हथियार बरामद नहीं.

The post रीजनल कमांडर समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 11 हथियार समेत 1562 कारतूस सौंपा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top