Hot News

लग्जरी कार नहीं, बैलगाड़ी से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, बिहार की अनोखी शादी सोशल मीडिया पर वायरल

Bihar News: बेगूसराय जिले में हुई एक शादी ने परंपरा और सादगी की नई मिसाल पेश की है. यहां बारात लग्जरी कारों या महंगी गाड़ियों से नहीं, बल्कि बैलगाड़ी से निकाली गई. खास बात यह रही कि दूल्हे के लिए एक बैलगाड़ी को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जिस पर सवार होकर वह अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा. यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया.

विधायक भी बने बारात के गवाह

इस अनोखी बारात में अभिषेक आनंद भी शामिल हुए. वे खुद दूल्हे की सजी-धजी बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात में पहुंचे. उनके साथ उनके सहयोगी और अंगरक्षक भी मौजूद थे. विधायक की मौजूदगी ने इस शादी को और खास बना दिया.

बेगूसराय से समस्तीपुर पहुंची बारात

यह बारात बेगूसराय जिले के छौराही प्रखंड के पुरपथार गांव से निकलकर समस्तीपुर जिले के हसनपुर तक गई. 17 अप्रैल को हुई इस शादी में चंद्रकांत यादव के पुत्र प्रिंस यादव दूल्हे थे. पूरे रास्ते बैलगाड़ी की सवारी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

इस अनोखी बारात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. लोग इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे परंपरा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का शानदार उदाहरण बता रहे हैं.

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जहां आजकल शादियों में महंगी गाड़ियां, बुलेट और यहां तक कि हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल आम हो गया है, वहीं इस बारात ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है. विधायक के सहयोगी महेश कुशवाहा ने बताया कि बैलगाड़ी से बारात निकालने का उद्देश्य लोगों को इको-फ्रेंडली विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

यह अनोखी पहल अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है. लोगों का मानना है कि इस तरह की पहल न सिर्फ परंपराओं को जीवित रखती है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देती है.

Also Read: लालू के बेटे ने चाचा नीतीश को 10 में दिया 9 अंक, तेजस्वी पर तंज कसते हुए तेज प्रताप ने कहा- राजद का पतन शुरू

The post लग्जरी कार नहीं, बैलगाड़ी से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, बिहार की अनोखी शादी सोशल मीडिया पर वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top