Hot News

विधानसभा चुनाव से पहले NDA की चौंकाने वाली जीत, बिना लड़े जीत ली 325 सीटें

Panchayat Election: बीजेपी ने इस वर्ष असम में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले ही अपनी जीत का झंडा गाड़ दिया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 18 अप्रैल को एक बड़ा एलान किया है. उन्होंने एलान करते हुए कहा कि बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को असम पंचायत चुनाव में 325 सीटों पर जीत मिल चुकी है. इसकी जानकारी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डालकर दी.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पोस्ट में क्या लिखा?

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘अब तक मिली जानकारी के अनुसार, NDA ने 37 जिला परिषद सीटें (जिसमें 35 BJP और 2 AGP) और 288 अंचलिक पंचायत सीटें (259 BJP और 29 AGP) बिना किसी विरोध के अपने नाम कर ली हैं.’

राज्य की जनता का NDA पर भरोसा बढ़ा

उन्होंने इसे असम के नेतृत्वक इतिहास में एक बड़ा और ऐतिहासिक मौका बताया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘राज्य की जनता का NDA और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है.’

आंकड़े बढ़ने की उम्मीद

उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा, ‘भाजपा को उम्मीद है कि जब चुनाव के बाकी नतीजे सामने आएंगे, तब यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा. पार्टी का दावा है कि NDA इस बार पंचायत चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है.’

असम के मुख्यमंत्री ने इस जीत के लिए असम की जनता का धन्यवाद किया है और अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना भी की है.

यह भी पढ़ें- Delhi Building Collapses: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत गिरी, चार की मौत, कई लोग मलबे में दबे

यह भी पढ़ें Rain Alert: बारिश फिर मचाएगा कोहराम, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

The post विधानसभा चुनाव से पहले NDA की चौंकाने वाली जीत, बिना लड़े जीत ली 325 सीटें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top