Hot News

वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स की टॉप-4 में एंट्री

RR vs LSG: आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत राजस्थान ने पांच गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ राजस्थान प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है.

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने शानदार शुरुआत की. पहले विकेट के लिए मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के बीच 109 रनों की साझेदारी हुई. जोश इंग्लिस 60 रन बनाकर आउट हो गए.

मिचेल मार्श शतक से चूके

जोश इंग्लिस के आउट होने के बाद मिचेल मार्श ने अपना अर्धशतक पूरा किया. निकोलस पूरन 16 रन बनाकर आउट हो गए. 151 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा. एक छोर से मार्श की ताबड़तोड़ पारी जारी रही. अंत में ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 35 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रन बनाए. इन खिलाड़ियों के बदौलत लखनऊ की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन तक पहुंची. राजस्थान रॉयल्स के लिए यश राज पुंजा ने 2 विकेट चटकाए.

राजस्थान रॉयल्स की दमदार शुरुआत

जवाब में 221 रन लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने कमाल की शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई. यशस्वी 23 गेंदों में 43 रन की पारी स्पोर्ट्सी. यशस्वी के आउट होने के बाद वैभव का तूफान देखने को मिला.

शतक से चूके वैभव

दूसरे विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के बीच शतकीय साझेदारी हुई. दोनों के बीच 45 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की. वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 93 रन की पारी स्पोर्ट्सकर आउट हो गए. इस दौरान वैभव ने 10 छक्के और 7 चौके लगाए. वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को जीत दिला दी. ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश ने 1 और मोहसिन खान ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

The post वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स की टॉप-4 में एंट्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top