Hot News

शराब के पैसे न मिलने पर शराबी ने अपनी ही मां को लाठी से पीटकर मार डाला

प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत असरफपुर ग्राम में एक शराबी युवक ने अपने ही मां को लाठी से बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि शराब के पैसे मां से मांगने पर जब मां ने पैसे नहीं दिए तो शराबी युवक इतना बौखला गया कि युवक ने अपनी ही मां को बेरहमी से मार डाला. घटना के बाद परिजनों व गांव में आस-पास के लोगों में हलचल मच गई. मौके पर पुलिस पहुंची और हत्यारोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, असरफपुर ग्राम निवासी चंद्रपाल और उनकी पत्नी 55 वर्षीय लीलावती के अलावा उनके दो बेटे अंजीस व रंजीत थे.

बड़ा बेटा अंजीस काफी समय से शराब पीने का आदी है. 10 साल पूर्व उसकी शराब की लत और आए दिन मारपीट करने की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी. आरोप है कि बीते मंगलवार की रात लीलावती व उनका बड़ा बेटा अंजीस दोनों घर पर ही थे. इसी बीच अंजीस अपनी मां से शराब के लिए पैसों की मांग करने लगा. मां लीलावती द्वारा मना करने पर आक्रोशित होकर अंजीस ने समीप पड़े डंडे से अपनी मां की पिटाई शुरू कर दी.लीलावती के सिर पर गंभीर चोट आने से लीलावती की मौके पर ही मौत हो गई. थानाअध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

The post शराब के पैसे न मिलने पर शराबी ने अपनी ही मां को लाठी से पीटकर मार डाला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top