Hot News

शादी में जा रहे दो भाइयों पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला, एक की मौत, गांव में तनाव

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मुजहा गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों पर समुदाय विशेष के 4 लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया है और ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. 

हमले में सिकंदर की मौत 

पुलिस के अनुसार, मुजहा गांव निवासी सिकंदर गोंड और धर्मेंद्र गोंड, दोनों भाई गांव के ही बिगू पटेल के घर बारात में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ स्थानीय युवकों ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया. हमले में सिकंदर गोंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र गोंड को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रेफर किया गया. 

गांव के ही मुस्लिम समाज के लड़कों पर लगा आरोप 

मृतक के परिजनों का कहना है कि हमलावरों से पुराना विवाद चल रहा था और इसी रंजिश के चलते उन्हें सुनियोजित तरीके से घेर कर हमला किया गया. परिजनों ने गांव के टाइगर अंसारी, शम्भू अंसारी, रफीक अंसारी और शालीमार अंसारी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. शनिवार को जैसे ही सिकंदर का शव गांव पहुंचा, ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और बड़ी संख्या में लोग आरोपियों के घरों की ओर कूच करने लगे. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

तीन आरोपी गिरफ्तार 

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन ने जानकारी दी कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. उन्होंने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है.  

इसे भी पढ़ें : Gopalganj: बेटी की डोली से ठीक पहले उठी पिता की अर्थी, आंधी तूफान ने शादी वाले घर में मचाई तबाही

इसे भी पढ़ें : चिराग पासवान देंगे मोदी कैबिनेट से इस्तीफा! बिहार चुनाव से पहले उठा सकते हैं बड़ा कदम

The post शादी में जा रहे दो भाइयों पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला, एक की मौत, गांव में तनाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top