Hot News

शिक्षक दिवस पर सात शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, प्रखंड स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को बीईओ ने किया सम्मानित

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड संसाधन केंद्र, सरायरंजन में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले सात शिक्षकों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार झा, उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर यूसुफ के प्रधानाध्यापक इमरान अहमद, उच्च विद्यालय गंगापुर के विशिष्ट शिक्षक रविन्द्र राय, उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक के विशिष्ट शिक्षक सुमित राज, प्राथमिक विद्यालय नारघोघी वार्ड-3 की विशिष्ट शिक्षिका सपना कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय चकआलम खजूरी की विद्यालय अध्यापक अनिता कुमारी एवं प्राथमिक मकतब सिहमा की प्रधान शिक्षिका अमृता कुमारी शामिल थीं।

इस अवसर पर बीईओ निर्मला कुमारी ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण है। अपने कार्य के प्रति समर्पित और बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का सम्मान अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और वे शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और अधिक उत्साह के साथ कार्य करते हैं।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top