Hot News

शुभमन गिल का शतक, गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को हराकर फाइनल में बनाई जगह

GT vs RR: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में शुभमन गिल के शतकीय पारी के बदौलत गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. मुल्लांपुर में स्पोर्ट्से गए इस मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की दमदार बल्लेबाजी के सामने राजस्थान के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. इस जीत के साथ गुजरात की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है.

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल 1 रन और ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर आउट हो गए. 9 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया. उसके बाद वैभव सूर्यवंशी को रवींद्र जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. चोट के कारण जडेजा को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. उसके बाद रियान पराग 11 रन बनाकर आउट हो गए. 101 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा. दसुन शनाका 11, जोफ्रा आर्चर 7 रन बनाकर आउट हुए.

वैभव सूर्यवंशी ने स्पोर्ट्सी 96 रन की पारी

इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद वैभव ने तेजी से रन बनाना शुरू किया. वैभव 47 गेंद पर 96 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान 8 चौके और 7 छक्के लगाए. वैभव लगातार दूसरी बार अपने शतक से चूक गए. वहीं अंत में डेनोवन फरेरा ने 11 गेंद में नाबाद 38 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन की पारी स्पोर्ट्सी. राजस्थान ने 214 रन बनाए. गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने 2, जेसन होल्डर ने 2 विकेट चटकाए.

गुजरात टाइटंस की दमदार शुरुआत

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने कमाल का प्रदर्शन किया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की. इस दौरान साई सुदर्शन और गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. साई सुदर्शन 58 रन बनाकर हिट विकेट आउट हो गए.

शुभमन गिल के शतक से जीता गुजरात

शुभमन गिल ने 47 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान गिल ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा. गिल ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 3 छक्कों के सहारे 104 रन बनाए. गिल ने इस मैच में 196.23 के स्ट्राइक रेट से शतक बनाया. यह गिल का आईपीएल में पांचवां शतक है. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 16, राहुल तेवतिया ने नाबाद 17 और जोस बटलर ने 9 रन बनाकर जीत हासिल की. राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने 1, जोफ्रा आर्चर ने 1 और नांद्रे बर्गर ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

The post शुभमन गिल का शतक, गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को हराकर फाइनल में बनाई जगह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top