Hot News

श्रावणी मेला के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

1. गाड़ी सं. 05597/ 05598 जयनगर- आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (मधुबनी-दरभंगा- समस्तीपुर- बरौनी- किउल- झाझा-जसीडीह के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन) :- गाड़ी सं. 05597 जयनगर- आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 31.07.2026 से 30.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.42 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी ।

वापसी में, गाड़ी सं. 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 01.08.2026 से 31.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन – बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 13.00 बजे खुलकर 14.30 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.00 बजे जयनगर पहुंचेगी ।

2. गाड़ी सं. 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-बरौनी- किउल- जमालपुर- भागलपुर के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन) :- गाड़ी सं. 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 31.07.2026 से 30.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रक्सौल से 00.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 17.05 बजे देवघर पहुंचेगी ।

वापसी में, गाड़ी सं. 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 31.07.2026 से 30.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को देवघर से 18.05 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।

3. गाड़ी सं. 05573/05574 राघोपुर- देवघर-राघोपुर श्रावणी मेला स्पेशल (सुपौल-सहरसा-मानसी- खगड़िया- मुंगेर-सुलतानगंज- भागलपुर के रास्ते ) (प्रतिदिन) – गाड़ी सं. 05573 राघोपुर-देवघर स्पेशल 28.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन राघोपुर से 02.50 बजे खुलकर 03.03 बजे सरायगढ़, 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रूकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल 28.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर 14.20 बजे भागलपुर, 14.55 बजे सुलतानगंज, 16.25 बजे मुंगेर, 17.25 बजे सबदलपुर, 17.50 बजे खगड़िया, 18.16 बजे मानसी, 18.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20.40 बजे सहरसा, 21.26 बजे सुपौल, 22.15 बजे सरायगढ़ रूकते हुए 22.50 बजे राघोपुर पहुंचेगी ।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top